Home rss sports hindi एक ही मैच में शतकीय पारी और 7 विकेट का कहर, वियान...

एक ही मैच में शतकीय पारी और 7 विकेट का कहर, वियान मुल्डर ने सेंचुरियन टेस्ट में रच दिया इतिहास

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

साउथ अफ्रीका ने अपने घर पर खेली जा रही बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले को जो सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया उसे एक पारी और 219 रनों से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। इसी के साथ अफ्रीकी टीम ने सीरीज को भी 2-0 से क्लीन स्वीप करते हुए अपने नाम कर लिया। सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को सिर्फ तीन दिनों के अंदर जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका उनके ऑलराउंडर खिलाड़ी वियान मुल्डर ने निभाई जिनका इस मुकाबले में बल्ले के साथ गेंद से भी ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला जो इससे पहले कोई भी साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में करने में कामयाब नहीं हो सका था।

एक टेस्ट में शतक और पारी में 7 विकेट लेने वाले मुल्डर बने पहले अफ्रीकी खिलाड़ी

बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट मैच में वियान मुल्डर का पहले बल्ले से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने साउथ अफ्रीकी टीम की पहली पारी में सेंचुरी जड़ी जो उनके करियर का 5वां टेस्ट शतक था। इसके बाद मुल्डर ने गेंद से कमाल दिखाया और बांग्लादेश टीम की दूसरी पारी को सिर्फ 184 के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका अदा की जिसमें उन्होंने 11 ओवर्स में सिर्फ 31 रन देने के साथ 7 विकेट हासिल किए। मुल्डर इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जो एक ही टेस्ट में शतक लगाने के साथ पारी में 7 विकेट लेने में कामयाब हो सके। वहीं टेस्ट इतिहास में वियान मुल्डर ये कमाल करने वाले अब तक के सिर्फ 5वें खिलाड़ी हैं, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयान बॉथम ने ऐसा कारनामा अपने करियर में दो बार किया है।

पारी में 7 विकेट और उसी टेस्ट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • जैक ग्रेगरी (ऑस्ट्रेलिया) – बनाम इंग्लैंड (साल 1920, मेलबर्न)
  • इयान बॉथम (इंग्लैंड) – बनाम पाकिस्तान (साल 1978, लॉर्ड्स)
  • इयान बॉथम (इंग्लैंड) – बनाम भारत (साल 1980, वानखेड़े स्टेडियम)
  • रविचंद्रन अश्विन (भारत) – बनाम वेस्टइंडीज (साल 2016, नॉर्थ साउंड)
  • नसीर खान मारूफखिल (अफगानिस्तान) – बनाम जिम्बाब्वे (साल 2026, शारजाह)
  • वियान मुल्डर (साउथ अफ्रीका) – बनाम बांग्लादेश (साल 2026, सेंचुरियन)

टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी और पारी में 7 विकेट लेने वाले मुल्डर बने पहले खिलाड़ी

वियान मुल्डर का टेस्ट क्रिकेट में अब तक उनके छोटे से करियर में काफी शानदार प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों से देखने को मिला है, जिसमें वह अब टेस्ट इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो तिहरा शतक लगाने के साथ एक पारी में 7 विकेट भी लेने में कामयाब हो सके हैं। इसके अलावा मुल्डर सिर्फ 5वें ऐसे साउथ अफ्रीकी टेस्ट खिलाड़ी हैं जो किसी मुकाबले में शतकीय पारी खेलने के साथ पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हो सके हैं।

ये भी पढ़ें

‘सब बस यही पूछ रहे थे – छक्का मारा क्या?, वैभव की तूफानी पारी पर कप्तान तिलक वर्मा ने बताया डगआउट में क्या था माहौल

हेगली ओवल की पिच को लेकर कीवी खिलाड़ी मैट हेनरी ने दिया बयान, कहा – हम पहले से कोई अनुमान नहीं लगाने वाले

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV