Home rss sports hindi WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, टॉप-5 से यह एशियाई टीम...

WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, टॉप-5 से यह एशियाई टीम हुई बाहर

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में 23 नवंबर से शुरू हुआ था, जिसको मेजबान अफ्रीकी टीम सिर्फ तीन दिनों के अंदर एक पारी और 219 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही है। इस मुकाबले के खत्म होने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में भी अपडेट देखने को मिला जिसमें बांग्लादेश की टीम को सेंचुरियन टेस्ट में मिली हार से नुकसान हुआ है और वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप-5 टीमों से बाहर हो गई है, वहीं साउथ अफ्रीका जो पहले से ही नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज थी उसने अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर लिया है।

बांग्लादेश की हार से इंग्लैंड को हुआ फायदा

WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल को सेंचुरियन टेस्ट मुकाबले के खत्म होने के बाद देखा जाए तो उसमें बांग्लादेश की हार से इंग्लैंड को फायदा हुआ है, जो अब पांचवीं पोजीशन पर आ गया है। वहीं साउथ अफ्रीका टीम जो पहले से ही नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज थी उसके अंकों का कुल प्रतिशत अब 77.78 हो गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 69.23 अंक प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम है, जबकि तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम 66.67 अंक प्रतिशत के साथ काबिज है। बांग्लादेश की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में 36.67 अंक प्रतिशत के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि पांचवें नंबर पर 38.54 अंक प्रतिशत के साथ इंग्लैंड की टीम आ गई है।

टीम इंडिया चौथे नंबर पर, क्राइस्टचर्च टेस्ट रहेगा काफी अहम

भारतीय टीम के पास अभी WTC 2025-27 के साइकल में फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बाकी है, लेकिन इसके लिए उनको बाकी बचे सभी मुकाबलों में काफी बेहतर प्रदर्शन करना होगा और जीत हासिल करने की कोशिश करनी होगी। टीम इंडिया अभी प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है, जिसमें उनके अंकों का कुल प्रतिशत 50 है और अब उनको अपना अगला टेस्ट मुकाबला न्यूजीलैंड के दौरे पर क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेलना है जो काफी अहम रहने वाला है, जिसमें टीम इंडिया के पास अपनी पोजीशन को सुधारने का शानदार मौका रहेगा।

WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल

पोजीशन टीम पीसीटी
1 साउथ अफ्रीका 77.78
2 ऑस्ट्रेलिया 69.23
3 न्यूजीलैंड 66.67
4 भारत 50.00
5 इंग्लैंड 38.54
6 बांग्लादेश 36.67
7 वेस्टइंडीज 27.38
8 श्रीलंका 13.54
9 पाकिस्तान 12.12

ये भी पढ़ें

हेगली ओवल की पिच को लेकर कीवी खिलाड़ी मैट हेनरी ने दिया बयान, कहा – हम पहले से कोई अनुमान नहीं लगाने वाले

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का जलवा, जसप्रीत बुमराह ने भी मारी लंबी छलांग

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV