Home rss business hindi एथेनॉल फ्री पेट्रोल 167.35 रुपये लीटर, 20% मिलावट वाले E20 का क्या...

एथेनॉल फ्री पेट्रोल 167.35 रुपये लीटर, 20% मिलावट वाले E20 का क्या है रेट?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Rates Today: इंडियन ऑयल का XP95 पेट्रोल, जिसमें केवल 5 प्रतिशत एथेनॉल की मिलावट होती है, उसकी कीमत दिल्ली में 109.24 रुपये लीटर है
  • यहां सामान्य डीजल की कीमत 95.20 रुपये लीटर है

Petrol Diesel Rates Today: अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार के बाद से ही ऑयल मार्केट में हाहाकार है। तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। WTI में आज 12 नवंबर को भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि, ब्रेंट क्रूड में 1.27 डॉलर प्रति बैरल की तेजी है। यह 92.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इस बीच भारत में सरकारी ऑयल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं।

दिल्ली में एथेनॉल फ्री पेट्रोल 167.35 रुपये लीटर है जबकि, 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर। इंडियन ऑयल का XP95 पेट्रोल, जिसमें केवल 5 प्रतिशत एथेनॉल की मिलावट होती है, उसकी कीमत 109.24 रुपये लीटर है। यहां सामान्य डीजल की कीमत 95.20 रुपये लीटर है। आज भी पूरे देश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिकता है। यहा पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। दूसरी ओर सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है।

मई के बाद नहीं बढ़े रेट

पेट्रोल-डीजल के दाम मई 2026 में चार बार में 7.50-7.50 रुपये लीटर बढ़े थे। यानी युद्ध के बाद से भारत में पेट्रोल-डीजल करीब-करीब 8 से 8.50 प्रतिशत ही महंगा हुआ है। हालांकि, भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर नायरा एनर्जी और जियो-बीपी ने पिछले महीने में पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

84 डॉलर के नीचे फिसला तो 71.8 डॉलर तक जा सकता है ब्रेंट क्रूड

कोटक नियो के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर रितेश कुमार साहू का कहना है कि अगले एक-दो महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी बनी रह सकती है। हालांकि, इसका रुख काफी हद तक भू-राजनीतिक घटनाक्रम और उनसे जुड़ी खबरों पर निर्भर करेगा।

उनके मुताबिक, ब्रेंट क्रूड फिलहाल 84 से 103 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में कारोबार कर रहा है। अगर कीमत 84 डॉलर से ऊपर बनी रहती है तो इसमें उछाल आ सकता है और यह पहले 90 डॉलर और फिर 102.50 डॉलर तक पहुंच सकता है। वहीं, अगर ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर से नीचे बंद होता है तो इसकी कीमत 78 डॉलर और फिर 71.8 डॉलर तक गिर सकती है।

24% तक टूट चुका है कच्चा तेल

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव के मुताबिक, ईरान पर नए हमलों की आशंका कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। GTRI के विश्लेषण के अनुसार, 10 नवंबर को ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। यह 30 अक्टूबर के 118 डॉलर के स्तर से करीब 24 फीसदी कम है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भारत के लिए राहत लेकर आ सकती है। इससे तेल आयात पर होने वाला खर्च कम होगा और ऊर्जा जरूरतों के लिए डॉलर की मांग भी घटेगी। इसका सीधा फायदा रुपये को मिल सकता है।

इनपुट: ANI

SOURCE : LIVE HINDUSTAN