Home BUSINESS NEWS HINDI 10 फ्री शेयर बांट रही है कंपनी, आ गई रिकॉर्ड डेट, रॉकेट...

10 फ्री शेयर बांट रही है कंपनी, आ गई रिकॉर्ड डेट, रॉकेट सा उड़ा यह शेयर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मॉलकैप कंपनी कोट्यार्क इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर NSE में 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 447 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। कोट्यार्क इंडस्ट्रीज अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को 10:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर अपने शेयरधारकों को 10 बोनस शेयर (फ्री शेयर) बांटेगी। बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट बिल्कुल करीब आ गई है।

24 जून है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट
कोट्यार्क इंडस्ट्रीज (Kotyark Industries) के शेयर 24 जून को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर कारोबार करेंगे। स्मॉलकैप कंपनी ने 14 मई को अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने की घोषणा की थी। पिछले 6 महीने में कोट्यार्क इंडस्ट्रीज के शेयरों में 70 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 87 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कोट्यार्क इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 464.25 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 191.20 रुपये है।

IPO में 51 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
कोट्यार्क इंडस्ट्रीज के आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 51 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 21 अक्टूबर 2021 को खुला था और यह 25 अक्टूबर तक ओपन रहा। कोट्यार्क इंडस्ट्रीज के आईपीओ का टोटल साइज 11 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए थे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बिल्कुल फ्लैट रही थी और 51 रुपये पर इसके शेयर बाजार में लिस्ट हुए। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर लुढ़कर 48.45 रुपये पर बंद हुए थे। कोट्यार्क इंडस्ट्रीज (Kotyark Industries) का आईपीओ टोटल 7.15 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी फुली सब्सक्राइब हुई थी।

क्या करती है कोट्यार्क इंडस्ट्रीज
कोट्यार्क इंडस्ट्रीज (Kotyark Industries) की शुरुआत साल 2016 में हुई है। कंपनी बायोफ्यूल्स के मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में है। कंपनी का फोकस रिन्यूएबल ग्रीन एनर्जी और रिन्यूएबल नेचुरल रिसोर्सेज के सस्टेनेबल डिवेलपमेंट पर है। कंपनी के प्रॉडक्ट्स को बायोफ्यूल्स, C9, कॉर्बन ब्लैक फीडस्टॉक, लिक्विड पैराफिन ऑयल और डीवॉटरिंग फ्लूड इन कैटेगरीज में रखा जा सकता है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63.84 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 36.16 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN