Home LIFESTYLE NEWS HINDI ऐश्वर्या-अभिषेक ने हनीमून के लिए चुनी थी दुनिया की ये खूबसूरत जगह,...

ऐश्वर्या-अभिषेक ने हनीमून के लिए चुनी थी दुनिया की ये खूबसूरत जगह, जानें बोरा-बोरा की खासियत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने हनीमून पर बोरा बोरा गए थे। क्या आप जानते हैं ये जगह बेहद खूबसूरत है और इसके बारे में लोग कम ही जानते हैं।

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे और उसके बाद शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद हर कपल हनीमून पर जाता है और इसके लिए एक से बढ़कर ए खूबसूरत जगह चुनता है। ऐश्वर्या-अभिषेक ने भी शादी के लिए दुनिया की सबसे सुंदर जगह बोरा-बोरा चुनी थी। बोरा-बोरा फ्रांस में है और ये हनीमून के लिए बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। तो चलिए आज हम आपको इस जगह के बारे में जानकारी देते हैं और बताते हैं यहां पर क्या खास है।

कहां पर है बोरा बोरा?

दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक बेहद खूबसूरत द्वीप है बोरा बोरा। ये फ्रेंच पॉलिनेशिया का हिस्सा है, जो फ्रांस का एक विदेशी क्षेत्र है। ये द्वीप अपने नीले-फिरोजी पानी वाले लैगून, सफेद रेत के समुद्र तटों, हरे-भरे पहाड़ों और लग्जरी ओवरवॉटर विला के लिए दुनियाभर में फेसम है। यहां पर लोग दूर-दूर से हनीमून मनाने आते हैं। यहां की खूबसूरत देखने लायक है और बीच के किनारे टहलना सुकून भरा होता है।

परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन

बोरा बोरा को परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन इसलिए माना जाता है क्योंकि यहां का शांत और प्राइवेट माहौल लोगों को काफी पसंद आता है। समुद्र के ऊपर बने विला, खूबसूरत सनसेट, लग्जरी रिसॉर्ट और नजारे इसे कपल्स के लिए और भी रोमांटिक बनाते हैं। यही वजह है कि दुनियाभर से लोग यहां हनीमून और एनिवर्सरी मनाने आते हैं।

बोरा-बोरा के आसपास घूमने लायक जगहें

बोरा बोरा के पास कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। बोरा बोरा के पास रायाटिया, ताहा, मैपिटी, मूरिया और ताहिती जैसी जगहों पर आप जा सकते हैं। वहां जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से आपको ताहिती के पपीते एयरपोर्ट पहुंचना होगा। फिर वहां से आपको बोरा बोरा की फ्लाइट मिलेगी। एयरपोर्ट से होटल तक का सफर नाव से तय करना होगा।

डिज्नीलैंड भी घूमें थे ऐश-अभिषेक

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन सिर्फ बोरा बोरा के बाद डिज्नीलैंड भी घूमने गए थे। इसकी शुरुआत 12 अप्रैल 1992 को हुई थी। पहले इसे Euro Disney के नाम से जाना जाता था। यह फ्रांस की राजधानी पेरिस से करीब 32 किलोमीटर दूर मार्ने-ला-वैली (Marne-la-Vallée) में स्थित है। ऐश्वर्या ने वहां पर मिक्की और मिनी माउस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई थी। डिज्नीलैंड किसी फेयरी लैंड जैसा लगता है, जहां पर सबकुछ जादू जैसा दिखता है। यहां पर आप मस्ती करने के लिए जा सकते हैं और फैमिली के साथ भी जाना परफेक्ट रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN