Home LIFESTYLE NEWS HINDI केसर पिस्ता से बना बॉम्बे कराची हलवा, एक बार ट्राई करना तो...

केसर पिस्ता से बना बॉम्बे कराची हलवा, एक बार ट्राई करना तो बनता है, नोट कर लें रेसिपी

4
0

Source :- INDIATV NEWS

अगर आपको कुछ अलग-अलग मिठाई और फ्लेवर पसंद हैं तो एक बार बॉम्बे का कराची हलवा ट्राई करें। ये हलवा हजारों रुपए किलो मिलता है। इसकी कीमत ड्राई फ्रूट्स के हिसाब से कम ज्यादा होती है। अगर आपको मुंबई जाने का मौका नहीं मिल रहा तो घर में भी बॉम्बे का कराची हलवा बनाकर खा सकते हैं। इसकी रेसिपी आसान है और बहुत ज्यादा चीजें भी नहीं पड़ती। नोट कर लें कराची हलवा की रेसिपी।

कराची हलवा रेसिपी

पहला स्टेप- बॉम्बे कराची हलवा बनाने के लिए आपको सबसे मुख्य चीज कॉर्न फ्लोर चाहिए। हलवा बनाने के लिए 1 कप कॉर्न फ्लोर चाहिए। इसमें ढ़ाई कप पानी डालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला दें। हलवा के लिए स्लरी बनकर तैयार है। हलवा बनाने के लिए 4 कप चीनी लें और 2 कप के करीब पानी यानि चीनी से आधा पानी लें। अब पैन में पानी और चीनी डालकर मिलाएं। चीनी को घुलने तक चलाते हुए पकाएं। अब पैन को नीचे उतार लें और गैस बंद कर दें।

दूसरा स्टेप- अब कॉर्न फ्लोर का घोल बनाकर तैयार कर लें जिसमें एक भी गुठली नहीं होनी चाहिए। अब एक भारी तली का कोई बर्तन जैसे कड़ाही या गोल हांडी ले लें। इसमें आधी चाशनी और 50 ग्राम घी हांडी में डाल दें। सारा कॉर्नफ्लोर का घोल इसमें मिलाएं। गैस की फ्लेम धीमी रखते हुए इसे लगातार चलाते हुए पकाएं। कॉर्नफ्लोर और चाशनी खत्म हो जाए और कॉर्न फ्लोर हलवा जैसा मुलायम होकर घी के साथ घूमने लगे तो थोड़ी-थोड़ी करके बची हुई चाशनी भी डालते जाएं। अब गैस की फ्लेम मीडियम कर दें और इसे लगातार चलाते जाएं। अब 1-2 ग्राम साइट्रिक एसिड लेकर पाउडर बना लें। इसमें 2 चम्मच पानी डालें और 2 बूंद हलवा में मिला दें।

तीसरा स्टेप- हलवा को चलाना ही असली कला है। आप इसे पकड़ से कसकर पकड़ लें और लगातार चलाते रहें। इसे लगातार चलाते रहें और बचा हुआ घी भी मिला दें। अब बीच-बीच में पानी में डालकर इसे चेक कर लें। हलवा जब कड़ाही छोड़ने लगे तो इसमें हरा रंग मिला दें। रंग को गहरा बनाने के लिए थोड़ा चॉकलेटी कलर मिला दें। अब हलवा में काजू, बादाम और पिस्ता काटकर डाल दें। इसमें केसर और खरबूजे के बीज मिला दें। अब हलवा को लगातार चलाते रहें। जब हलवा जमने वाली स्टेज पर पहुंच जाए तो गैस बंद कर दें। एक टिन में घी लगाएं और हलवा को फैलाकर सेट कर दें। ठंडा होने पर इसे काट लें और अपनी पसंद की शेप में तैयार कर लें। कराची हलवा बनकर तैयार है। इसका स्वाद ऐसा होता है कि आप भूल नहीं पाएंगे।

SOURCE : INDIATV NEWS