Home rss business hindi ऑल टाइम हाई से सोना ₹43396 तक सस्ता, ₹4.20 लाख से ₹2.26...

ऑल टाइम हाई से सोना ₹43396 तक सस्ता, ₹4.20 लाख से ₹2.26 लाख पर आई चांदी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • MCX Gold Silver Price: 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 43396 रुपये तक सस्ता हो चुका है
  • एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना दिवाली या 2026 के आखिर तक ₹1,80,000 प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है

MCX Gold Silver Price: सोने-चांदी के भाव में आज तेजी है। घरेलू कमोडिटी मार्केट में 6 अक्टूबर को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 389 रुपये चढ़कर 149700 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, चांदी भी 226605 रुपये प्रति किलो पर है। इसमें 345 रुपये की तेजी है। अगर सोने के आउटलुक की बात करें तो केडिया कमोडिटीज के प्रेसीडेंट अजय केडिया के मुताबिक सोना दिवाली या 2026 के आखिर तक ₹1,80,000 प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 43396 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 193443 रुपये सस्ता हो चुका है।

बता दें सितंबर में सोना 6% से ज्यादा गिरा था। ऊर्जा कीमतों से बढ़ती महंगाई, अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और मजबूत डॉलर इसके प्रमुख कारण रहे। फरवरी के अंत में अमेरिका-ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से सोना 20% से ज्यादा नीचे है।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं सोने-चांदी के भाव

दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत मंगलवार को करीब 4,140 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। चांदी $61.05 प्रति औंस पर थी।निवेशक मजबूत डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की बढ़ती यील्ड के बीच फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।

मजबूत डॉलर से सोने पर दबाव: डॉलर इस साल के ऊंचे स्तर के करीब पहुंच गया है। आमतौर पर मजबूत डॉलर सोने जैसी डॉलर में कीमत वाली कमोडिटी के लिए नकारात्मक माना जाता है।

बॉन्ड यील्ड में तेजी: अमेरिकी ट्रेजरी पर बिकवाली के कारण लंबी अवधि की बॉन्ड यील्ड कई दशकों के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इससे बिना ब्याज देने वाले सोने की तुलना में बॉन्ड ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं।

फेड के फैसले पर नजर: अमेरिकी सेवाओं में लागत दबाव चार साल से ज्यादा समय के हाई लेवल पर पहुंचने के बावजूद फेड अधिकारी तत्काल ब्याज दर बढ़ाने की संभावना को कम आंक रहे हैं। बाजार इस महीने दर बढ़ने की करीब 25% संभावना देख रहा है। बुधवार को फेड की सितंबर बैठक के मिनट्स जारी होंगे। सितंबर में फेड ने तीन साल में पहली बार ब्याज दर बढ़ाई थी।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN