Source :- LIVE HINDUSTAN
हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि जहाज पर हमला किसने किया। दूतावास ने कहा कि वह RPSL के साथ कोऑर्डिनेट कर रही है और मरने वाले के परिवार के संपर्क में है।
ओमान में भारतीय दूतावास ने बुधवार को बताया कि मर्चेंट जहाज MV केप डाओ पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। यह जहाज भारत की ओर आ रहा था।
दूतावास ने कहा कि वह हमले पर करीब से नजर रख रहा है और जहाज पर सवार सभी क्रू मेंबर्स, जिनमें 19 भारतीय नागरिक शामिल हैं, की सुरक्षा के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए हुए है। भारतीय मिशन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हम इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से बहुत दुखी हैं। दुखी परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।”
हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि जहाज पर हमला किसने किया। दूतावास ने कहा कि वह RPSL के साथ कोऑर्डिनेट कर रही है और मरने वाले के परिवार के संपर्क में है। वहीं, फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने एक्स पर एक पोस्ट में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले वाइपर सूरज यादव के रूप में की।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




