Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘ओ मैडम गाड़ी हटाओ नहीं तो…’, मन्नारा चोपड़ा को किसने दी धमकी?

‘ओ मैडम गाड़ी हटाओ नहीं तो…’, मन्नारा चोपड़ा को किसने दी धमकी?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/mannara_chopra_09_09_1788947310430_a3100eaa-9f3f-403a-9de9-a1643c56e45d_1788947317303_79eb42cf-97e7-4ceb-a1fe-3ca59f1129aa_759f6ece-bfa8-4775-8606-934fe01d751a_f123391e-6270-4537-98f0-0109ca23228f.png

सोशल मीडिया पर मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मन्नारा चोपड़ा पर एक शख्स भड़कता नजर आ रहा है। वो शख्स मन्नारा से कहता है कि अपनी गाड़ी हटाओ नहीं तो टायर पंचर कर दिए जाएंगे। 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मन्नारा किसी बिल्डिंग में अंदर जाती दिखाई दे रही हैं। वहीं, पीछे से एक शख्स मन्नारा पर चिल्लाता नजर आ रहा है। वीडियो देख समझ आता है कि मामला पार्किंग से जुड़ा है। शख्स मन्नारा की गाड़ी जहां पार्क है उसे वहां से हटाने को कहता है। वो कहता है- ओ मैडम गाड़ी हटाओ, नहीं तो टायर पंचर कर दिए जाएंगे।

मन्नारा चोपड़ा का पर भड़का शख्स

मन्नारा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि मन्नारा चोपड़ा एक बिल्डिंग के अंदर जा रही हैं। उन्हें पैप्स ने घेरा हुआ है। मन्नारा पैप्स से अपना चेहरा छिपाते हुए कहती हैं कि उन्होंने मेकअप नहीं किया है। पैप्स मन्नारा की तारीफ कर रहे होते हैं कि तभी एक शख्स मन्नारा से कहता है कि आप अपनी गाड़ी मेरी पार्किंग में नहीं खड़ी कर सकती हैं।

मन्नारा चोपड़ा को दी गाड़ी का टायर पंचर करने की धमकी

मन्नारा की असिस्टेंट कहती हैं कि वो गाड़ी हटवा लेंगी। मन्नारा को अपनी बात नहीं सुनता देख वो शख्स भड़क जाता है और चिल्लाते हुए कहता है- ओ मैडम, अपनी गाड़ी हटाओ नहीं तो टायर पंचर कर दिए जाएंगे।

मन्नारा के खिलाफ ही हुए सोशल मीडिया यूजर्स

मन्नारा के इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया भी आई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने मन्नारा पर भड़कने वाले शख्स की साइड ली है। लोग कह रहे हैं कि रूल्स तो फॉलो करने ही चाहिए। एक यूजर ने लिखा- मैं अंकल के साथ हूं। अंकल की बात बिल्कुल सही है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- पंचर कर ही दो टायर। एक ने पूछा कि क्या टायर पंचर करने की भी वीडियो बनाई है? वहीं, एक यूजर ने मन्नारा पर तंज कसते हुए पूछा- इसका वजूद क्या है? सिर्फ इतना कि ये प्रियंका चोपड़ा की बहन है?

शख्स के चिल्लाने वाले वीडियो पर आया मन्नारा का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मन्नारा चोपड़ा की प्रतिक्रिया भी आ गई है। मन्नारा ने अपने वीडियो में बताया कि वो एक ब्रांड शूट के लिए किसी ऑफिस पहुंची थीं। उनकी कार वहीं पार्क की गई जहां उन्हें बताया गया था। मन्नारा ने ये भी कहा कि वो अंकर प्यार से भी कह सकते थे, लेकिन उन्होंने चिल्लाया क्यों? मन्नारा ने वीडियो में कहा- पता नहीं ऐसे लोगों को उनके घर वाले कैसे झेलते होंगे। आप चिल्लाने लग गए क्योंकि आपने आसपास इतने पैप्स देखे, आपको किसी तरह की कवरेज या फुटेज चाहिए थी? ये बहुत दुख की बात है। ये सचमुच बहुत ही अपमानजनक है।

कौन हैं मन्नारा चोपड़ा?

मन्नारा चोपड़ा एक भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है। मन्नारा चोपड़ा का असली नाम बार्बी हांडा है। मन्नारा चोपड़ा बॉलीवुड हिरोइन प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन हैं।

साल 2014 में मन्नारा चोपड़ा ने की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

मन्नारा चोपड़ा ने साल 2014 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने तेलुगु फिल्म प्रेमा गीमा जंथा नाइ से डेब्यू किया था। इसी साल मन्नारा चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म जिद्द में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।

बिग बॉस में भी आई थीं नजर

मन्नारा चोपड़ा ने फिल्मी करियर की शुरुआत भले ही साल 2014 में की हो, लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान सलमान खान के शो बिग बॉस में आने के बाद मिली। मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 में आई थीं। गेम शो की शुरुआत में मन्नारा चोपड़ा की मुनव्वर फारूकी से अच्छी दोस्ती थी, लेकिन ये दोस्ती ज्यादा दिन नहीं टिक पाई थी। घर में मुनव्वर की दोस्त आयशा खान के आने के बाद मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती में दरार आ गई थी। इस सीजन में मन्नारा और आयशा खान के बीच भी खटपट देखने को मिली थी। बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी बने थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN