Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जिसको अंगूर नहीं मिलते, उन्हें खट्टे ही लगते हैं; नेहा कक्कड़ ने...

जिसको अंगूर नहीं मिलते, उन्हें खट्टे ही लगते हैं; नेहा कक्कड़ ने किस बड़ी सिंगर पर कसा तंज?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/nhk_1788946596707_813196d9-4770-486c-95e5-233df9729267_1788946605388_e469c550-a1f7-4286-909a-daaa76b2ff43_dbdfdab2-cf82-4f90-803b-1fae71408cc4_1ab3a5f1-0c31-4014-bb0a-a958f1d072fd.jpg

नेहा कक्कड़ से हाल ही में पूछा गया कि रिएलिटी शोज क्या स्क्रिप्टिड होते हैं तो उन्होंने इसका सच बताया। इसके अलावा उन्होंने एक बड़ी सिंगर पर तंज कसा है।

नेहा कक्कड़ कई सिंगिंग रिएलिटी शोज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। अब नेहा आई पॉपस्टार वॉल्यूम 2 शो लेकर आ रही हैं। इस शो में नेहा जज होने वाली हैं। शो के प्रमोशन के दौरान नेहा से पूछा गया कि इन रिएलिटी शोज को स्क्रिप्टिड बताया जाता है। सुनिधि चौहान ने भी इसके खिलाफ बोला था तो इस पर नेहा ने कुछ ऐसा कहा कि उनका स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, नेहा से पूछा जाता है कि कई सिंगिंग शोज को स्क्रिप्टिड बताया गया है। कई सिंगर्स जैसे सुनिधि चौहान ने भी इसे स्क्रिप्टिड बताया है तो इससे इनका फेम खत्म हो गया है।

सुनिधि चौहान को लेकर नेहा ने क्या कहा

नेहा ने इस पर कहा, ‘फेम इसलिए गिर गया क्योंकि मैंने करना छोड़ दिया। जब तक मैं थी टीआरपी टॉप पर थी। सॉरी, लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि अंगूर नहीं मिलते तो लोग बोलते हैं अंगूर खट्टे हैं। ऐसा ही हुआ है फिर अंगूर जिसको नहीं मिलते उसको खट्टे ही लगते हैं। बाकी ये शो बिल्कुल स्क्रिप्टिड नहीं है और किसी की लाइफ की स्टोरी कभी स्क्रिप्टिड नहीं होती। हम सब एक हम्पल परिवार से हैं और अगर किसी की स्टोरी सुनकर मैं इमोशनल फील करती हूं तो इमोशनल हो जाती हूं।’

लोगों को आया नेहा पर गुस्सा

अब नेहा के इस स्टेटमेंट पर लोगों के बहुत रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोग नेहा को ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि इस लेवल का कॉन्फिडेंस मुझे भी चाहिए। वहीं एक ने लिखा कि सुनिधि जैसा कोई सिंगर नहीं है, पता नहीं नेहा क्या बोल रही हैं। एक ने लिखा कि नेहा को सुनिधि के लिए ऐसे नहीं बोलना चाहिए।

रिएलिटी शोज पर सुनिधि ने क्या कहा था

सुनिधि ने शेखर सुमन के पॉडकास्ट में कहा था, ‘मैं काफी समय तक रिएलिटी शोज का हिस्सा रही हूं, लेकिन फिर मैंने उन्हें करना बंद कर दिया क्योंकि मुझे लगा वो मेरे लिए सही जगह नहीं है। ये काफी दुख होता है देखकर लोग ऑटो ट्यून का इस्तेमाल करके या किसी इफेक्ट्स का इस्तेमाल करके गाना गाते थे।’

रिएलिटी शो क्यों छोड़ा सुनिधि ने

सुनिधि ने आगे कहा था, ‘आप रिएलिटी शो में ऐसा नहीं कर सकते। ये बिल्कुल रियल होना चाहिए। जब ये सब रिएलिटी शोज में होने लगा, तो ये मैं एक्सेप्ट नहीं कर सकती हूं। यही वजह है कि मैंने वहां से दूरी बना ली और अब मैं ज्यादा खुश हूं।’

सुनिधि ने इससे पहले राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा था कि इंडियन आइडल के पहले सीजन में इतना ड्रामा नहीं होता था। लेकिन फिर फॉरमैट बदल गया और काफी एडिटिंग होने लगी।

सुनिधि के लिए शो में हुआ शॉकिंग इन्सिडेंट

सुनिधि ने यह भी बताया था कि कई बार ऐसा होता था कि एक कंटेस्टेंट एक एपिसोड में काफी अच्छा परफॉर्म करता था, लेकिन इसके बाद भी उसे एलिमिनेट कर दिया जाता था। सुनिधि ने यह भी दावा किया था कि एक बार उन्हें एक कंटेस्टेंट को प्रमोट करने को कहा था जबकि उसकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं थी। यह उनके लिए काफी शॉकिंग और डिस्टर्बिंग था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN