Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोमड़ी, कहा- ‘खाते इस देश...

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोमड़ी, कहा- ‘खाते इस देश का हैं लेकिन..’

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/Kangana_Ranaut_1786444294438_1786444308234_eae3de3c-b0c3-49d3-a069-7b8dfcf6c148.png

कंगना रनौत ने पीयूष मिश्रा के लीजेंडरी एक्टर पर पलटवार करने के बाद कहा है कि यूं तो हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन उन्हें फक्र है कि वह देश के लिए बोल रही हैं।

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह वाले बयान पर ही उन्हें घेरते हुए कहा है कि आज के वक्त में किसी को कुत्ता कहना उसकी तारीफ होता है।

लीजेंडरी एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान बॉलीवुड एक्टर्स को छात्रों के सपोर्ट में नहीं बोलने के लिए लताड़ा था। इसके बाद एक्टर-सिंगर पीयूष मिश्रा ने उन पर पलटवार किया था। दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म इंडस्ट्री की तुलना मुंह में हड्डी पकड़े उस कुत्ते से की थी, जो भौंक नहीं सकता है। इसके बाद पीयूष मिश्रा ने झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाया। अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत ने पीयूष मिश्रा का सपोर्ट करते हुए नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ कहा है।

‘हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है’

कंगना रनौत ने पीयूष मिश्रा की नसीरुद्दीन शाह पर टिप्पणी के बाद कहा, “सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं उसकी रखवाली करती हूं/ उसके लिए लड़ती हूं। नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं।” कंगना रनौत ने बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर के बारे में कहा कि आज के वक्त किसी को कुत्ता कहना उसकी तारीफ करना है, क्योंकि कुत्ते अपनी वफादारी और मासूमियत के लिए जाने जाते हैं।

नसीरुद्दीन शाह को बताया- लोमड़ी

कंगना रनौत ने लिखा कि ये वो गुण हैं जो किसी में बहुत विरले ही पाए जाते हैं। कंगना रनौत ने कहा, “नसीर साहब की तरह लोमड़ी बनने की बजाए मैं कुत्ता बनना ही पसंद करूंगी।” एक तरफ जहां कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को घेरा, वहीं पीयूष मिश्रा ने भी उनके बारे में कई चुभने वाली बातें कहीं। सीनियर एक्टर ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कहा, “नसीर साहब आपने सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में आवाज नहीं उठा रहे हैं।”

पिज्जा-बर्गर पर ज्यादा दे रहे थे ध्यान

पीयूष ने अपनी स्पीच में कहा, “आपने कहा था कि जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वह बोलते नहीं। पूरे सम्मान के साथ, मैं आपसे पूछना चाहता हूं, वो दूसरे कुत्ते कहां हैं जो अब बोल नहीं सकते?” पीयूष मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि नीट परीक्षा के पेपर लीक घोटाले के विरोध में दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शन करने वाले छात्र झारखंड के मेहनती छात्रों के विपरीत पिज्जा और बर्गर खाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उनकी चुप्पी ऐसी सुख-सुविधाओं की लालसा से प्रेरित थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN