Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/IMG_1130_1786447371966_1786447378148_fa366e78-6e21-4723-9e89-f4fb81cf8899.PNGVishal Dadlani: विशाल ददलानी ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि स्टूडेंट्स जायज बात कर रहे हैं और सरकार नाजायज बात कर रही है।
मशहूर संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर झारखंड और दिल्ली में छात्रों के खिलाफ हुई कथित हिंसा पर कड़ा विरोध जाहिर किया है। वीडियो में विशाल ददलानी ने केंद्र और राज्य, दोनों सरकार को आड़े हाथ लिया है। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।
विशाल ददलानी का पूरा बयान
विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘मैं कल इंस्टाग्राम पर वापस आया और कल से वीडियोज देख रहा हूं झारखंड में जो वाइलेंस हो रहे हैं, स्टूडेंट्स पर। छात्र जब जायज बात कर रहे हैं, तो सरकारें नाजायज बात कर रही हैं। दिल्ली में भी यही हुआ। दिल्ली में जो हुआ उसके जिम्मेदार होम मिनिस्टर हैं और झारखंड में जो हो रहा है उसके जिम्मेदार चीफ मिनिस्टर हैं। मैं दोनों को बिना गाली दिए, बड़े प्यार से और इज्जत से कहना चाहता हूं कि इंडियन पॉलिटिक्स में एक नारा रहा है जो बहुत असरदार रहा है, थोड़ा ध्यान से सुनें, कुर्सी खाली करो, जनता आती है।’
विशाल ददलानी का कैप्शन
इस वीडियो के कैप्शन में विशाल ददलानी ने लिखा, ‘भारत के युवा आगे बढ़ें और एक नए उम्मीद भरे भारत का निर्माण करें। जय हिंद।’
यहां देखिए विशाल ददलानी का वीडियो
क्या है मामला?
झारखंड में JSSC CGL और JPSC जैसी भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, OMR शीट में गड़बड़ी और धांधली के आरोपों को लेकर छात्र सड़कों पर हैं। पिछले कई दिनों से छात्र शांतिपूर्ण धरने और प्रदर्शन के जरिए परीक्षा रद्द करने व सीबीआई (CBI) जांच की मांग कर रहे हैं। जब सरकार ने उनकी नहीं सुनी तब उन्होंने विधानसभा मार्च का ऐलान किया। 10 अगस्त को हुए विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसके विरोध में बीजेपी ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है।
दिल्ली में क्या हुआ था?
जुलाई 2026 में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक और व्यवस्थागत खामियों के खिलाफ हजारों छात्रों और युवाओं ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले प्रदर्शन किया था। जब सरकार उनकी मांग नहीं मान रही थी तब उन्होंने संसद मार्च का ऐलान किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़पें हुईं, लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद, एक तरफ मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और दूसरी तरफ, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



