Home rss business hindi कंडोम कंपनी के शेयर ने कर दिया कमाल, 6 महीने में ही...

कंडोम कंपनी के शेयर ने कर दिया कमाल, 6 महीने में ही 257% चढ़ गया भाव

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी के शेयर बीते गुरुवार को 312.90 रुपये पर बंद हुए हैं
  • इस साल अब तक यह शेयर लगभग 210 पर्सेंट तक चढ़ गए हैं
  • सालभर में कंपनी के शेयर 43 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गया है
  • यानी इस दौरान इसने लगभग 620 पर्सेंट तक का रिटर्न दिया है

Cupid Ltd: कंडोम और पर्सनल केयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) के शेयरों में बीते सप्ताह जबरदस्त तेजी देखी गई। 1 अक्टूबर को कंपनी के शेयर 52 वीक के हाई 314.40 रुपये पर पहुंच गए थे। इसी के साथ यह शेयर पिछले 6 महीने में 257 पर्सेंट तक का रिटर्न दिया है। बता दें कि 6 अप्रैल को क्यूपिड के शेयर की कीमत 88 रुपये थी। कंपनी के शेयर बीते गुरुवार को 312.90 यानी लगभग 313 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक यह शेयर लगभग 210 पर्सेंट तक चढ़ गए हैं। सालभर में कंपनी के शेयर 43 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गया है। यानी इस दौरान इसने लगभग 620 पर्सेंट तक का रिटर्न दिया है।

फिलहाल निगरनी में हैं कंपनी के शेयर

कंपनी के शेयर फिलहाल BSE और NSE के लॉन्ग टर्म एडिशनल सर्विलांस मेजर (ASM) फ्रेमवर्क में हैं। एक्सचेंज आमतौर पर ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले शेयरों पर निगरानी बढ़ाने के लिए उन्हें ASM के तहत रखते हैं। इसका मकसद निवेशकों को शेयर में ज्यादा जोखिम और तेज उतार-चढ़ाव के बारे में सावधान करना होता है।

कंपनी ने क्या कहा है

इस बीच, कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य कुमार हलवासिया ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी और बढ़ाई है। हाल के एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, उन्होंने ओपन मार्केट से 5,90,304 शेयर खरीदे हैं। इस खरीद के बाद कंपनी में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी बढ़कर 34.71 फीसदी हो गई है। वहीं, प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 47.66 फीसदी हो गई है।

कंपनी की तिमाही नतीजे

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। जून तिमाही में क्यूपिड का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 194 फीसदी बढ़कर 44.15 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 15.01 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 142 फीसदी बढ़कर 156.98 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 59.80 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का एबिटा भी 265 फीसदी बढ़कर 60.06 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में यह 16.47 करोड़ रुपये था। एबिटा मार्जिन भी 28 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो गया। क्यूपिड मुख्य रूप से मेल और फीमेल कंडोम, वॉटर-बेस्ड पर्सनल लुब्रिकेंट्स और IVD किट बनाती और बेचती है। इसके अलावा कंपनी के पास कंज्यूमर हेल्थकेयर और FMCG प्रोडक्ट्स का कारोबार भी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN