Home LIFESTYLE NEWS HINDI कढ़ी कभी गाढ़ी तो कभी पतली बनती है? शेफ ने बताया दही-बेसन...

कढ़ी कभी गाढ़ी तो कभी पतली बनती है? शेफ ने बताया दही-बेसन का परफेक्ट रेशियो

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कढ़ी को हर कोई अलग तरह से बनाता है। घर पर इसे बनाते समय कई बार ये गाढ़ी हो जाती है तो कई बार पतली हो जाती है। ऐसे में शेफ से जानें दही-बेसन का परफेक्ट  रेशियो कढ़ी के लिए क्या होता है। 

कढ़ी भारतीय खाने की एक फेमस और पारंपरिक डिश है। दही और बेसन से तैयार होने वाली कढ़ी अपने खट्टे-चटपटे स्वाद, खुशबूदार तड़के और गाढ़ी ग्रेवी के लिए पसंद की जाती है। उत्तर भारत में कढ़ी-चावल लोगों का पसंदीदा कॉम्बिनेशन है। कढ़ी को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। पंजाब में पकौड़े वाली कढ़ी खूब पसंद की जाती है, तो गुजरात में हल्की मीठी और खट्टी कढ़ी बनाई जाती है। राजस्थान में मसालेदार कढ़ी और बेसन के गट्टों का चलन है, जबकि महाराष्ट्र में छाछ या दही से हल्की कढ़ी तैयार की जाती है। वहीं, सिंधी कढ़ी में बेसन को भूनकर उसमें आलू, भिंडी और दूसरी सब्जियां डाली जाती हैं। कढ़ी का स्वाद और उसकी सही कंसिस्टेंसी दही और बेसन के अनुपात से बनकर तैयार होती है। हालांकि, बहुत से लोग ये शिकायत करते हैं कि उनके हाथ से बनी कढ़ी कभी बहुत ज्यादा गाढ़ी हो जाती है या फिर पतली बन जाती है। ऐसा तब होता है जब आप दही-बेसन का परफेक्ट रेशियो नहीं लेते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर शेफ कुलदीप राणा ने परफेक्ट कड़ी बनाने के लिए सही रेशियो बताया है। आप भी इस रेशियो को जानकर टेस्टी और सही कंसिस्टेंसी वाली कढ़ी बनाकर तैयार कर सकते हैं।

कढ़ी का परफेक्ट रेशियो क्या होना चाहिए?

शेफ कहते हैं कि बहुत से लोग घर पर कढ़ी बनाते हैं लेकिन बेसन और दही का सही रेशियो ना होने की वजह से कई बार कढ़ी में दही ज्यादा हो जाता है जिसकी वजह से वह पतली हो जाती है तो कई बार बेसन ज्यादा हो जाता है जिसकी वजह से गाढ़ी कढ़ी बनती है। इसे ठीक करने के लिए अक्सर लोग पानी डालते हैं जिसकी वजह से क्वांटिटी बढ़ जाती है। इसके अलावा बेसन ज्यादा डालने से कढ़ी में बेसन का ज्यादा स्वाद आता है और टेस्ट बैलेंस नहीं होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि एक लीटर दही में आपको 250 ग्राम बेसन डालना चाहिए। ये सबसे सही रेशियो है। इसके अलावा अगर आपको कढ़ी पतली करनी हो तो आप इसमें पानी मिला सकते हैं।

कढ़ी बनाते समय इन बातों का ख्याल रखें

1) खट्टे दही का करें इस्तेमाल- कढ़ी का असली स्वाद हल्के खट्टे दही से आता है। बहुत ज्यादा ताजे दही की जगह थोड़ा खट्टा दही इस्तेमाल करें। खट्टा दही ना हो तो नींबू डाल सकते हैं।

2) दही-बेसन का सही अनुपात रखें- कढ़ी को न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला बनाने के लिए दही और बेसन की मात्रा सही रखें।

3)बेसन को अच्छी तरह फेंटें- दही और बेसन को मिलाते समय गांठें न रहने दें। अच्छी तरह से फेटे कढ़ी का टेक्सचर स्मूद बनता है।

4)धीमी आंच पर पकाएं- कढ़ी को धीमी आंच पर पर्याप्त समय तक पकाने से उसका कच्चापन दूर होता है और स्वाद अच्छा आता है।

5)मेथी दाने का तड़का लगाएं- घी या तेल में मेथी दाना डालकर एक छौंक तैयार करें और इसे कढ़ी में मिलाएं इससे स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है। इसके अलावा तड़के में जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर और सूखी लाल मिर्च डालें।

6) करी पत्ते और साबुत लाल मिर्च डालें- ये दोनों चीजें कढ़ी के तड़के को खास स्वाद देती हैं।

7)ढककर रखें- कढ़ी तैयार होने के बाद कुछ मिनट ढककर रखें। इससे मसालों का स्वाद अच्छी तरह घुल जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN