Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर में रखी मूंग दाल से बनाएं चटपटी सब्जी, रोटी और चावल...

घर में रखी मूंग दाल से बनाएं चटपटी सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगी बेहद स्वादिष्ट, नोट करें विधि

6
0

Source :- INDIATV NEWS

अगर आप रोजाना आलू, पनीर या फिर गोभी की एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर में रखी मूंग दाल से कुछ नया और चटपटा बनाकर ट्राई करें। मूंग दाल बड़ी की यह स्वादिष्ट सब्जी रोटी और चावल के साथ खूब जमेगी।

मूंग दाल बड़ी की सब्जी के लिए सामग्री:

मूंग दाल आधा कप, अदरक एक इंच, हरी मिर्च 2 से 3, हरा धनिया एक मुट्ठी, नमक आधा छोटा चम्मच, खाना पकाने का तेल, भुनी हुई मूंगफली 2 बड़ा चम्मच, अदरक आधा इंच, लहसुन की कलियां 4 से 5, दो मीडियम आकार का टमाटर, खाना पकाने का तेल आधा कप, जीरा 1 छोटा चम्मच, राई 1 छोटा चम्मच, कटा हुआ प्याज 1 बड़े आकार का, बेसन 1 छोटा चम्मच, हींग आधा छोटा चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, गरम मसाला पाउडर आधा छोटा चम्मच, नमक 1 छोटा चम्मच, फेंटा हुआ दही आधा कप

मूंग दाल बड़ी की सब्जी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: मूंग दाल बड़ी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग को पानी में धोकर दो से तीन घंटे भिगोकर रख दें। तय समय के बाद मूंग को मिक्सर जार में डालें। उसके साथ अदरक एक इंच, हरी मिर्च 2 से 3, हरा धनिया एक मुट्ठी, नमक आधा छोटा चम्मच भी डालें और एकदम बारीक पीस लें। ध्यान रखें पीसते समय पाने न डालें। अब बारीक पेस्ट की छोटी छोटी बड़ी बना लें और गैस ऑन कर, स्टीमर पर रखें और दस मिनट तक स्टीम कर लें। दस मिनट के बाद बड़ी को एक प्लेट में निकालें।

  • दूसरा स्टेप: अब एक मिक्सर जार में भुना हुआ मूंगफली, अदरक आधा इंच, लहसुन की कलियां 4 से 5, दो मीडियम आकार का टमाटर लें और फाइन पेस्ट बनाकर आगे इस्तेमाल के लिए रख दें।

  • तीसरा स्टेप: अब गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें जीरा और राई डालकर चटकने दें। जब ये चटकने लगे तब उसमें बारीक कटा प्याज डालें और ब्राउन होने तक पकाएं। अब उसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच बेसन, हींग, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। उसके बाद इसमें मूंगफली का पीसा हुआ मसाला डालें और अच्छी तरह से पकाएं। इसके अलावा, प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग को नया ट्विस्ट देकर, घर पर गुजराती स्टाइल टेस्टी रसवाला मग बना सकते हैं

SOURCE : INDIATV NEWS