Home LIFESTYLE NEWS HINDI करवा चौथ पर चेहरे को दें नेचुरल ग्लो, मेकअप से पहले अपनाएं...

करवा चौथ पर चेहरे को दें नेचुरल ग्लो, मेकअप से पहले अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

3
0

Source :- INDIATV NEWS

अगर आप चाहती हैं कि करवा चौथ पर चेहरा फ्रेश, ग्लोइंग और नेचुरल नज़र आए तो मेकअप करने से पहले स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है. दरअसल। अच्छी स्किनकेयर से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और मेकअप भी चेहरे पर अच्छी तरह ब्लेंड होता है। बस इसके लिए आपको कुछ सिंपल स्किन केयर रूटीन को आज़माना चाहिए। चलिए जानते हैं करवा चौथ पर मेकअप से पहले कौन-से स्किनकेयर स्टेप्स अपनाने चाहिए।

करवा चौथ पर मेकअप से पहले आज़माए ये स्किनकेयर टिप्स

  • चेहरा करें साफ: करवा चौथ पर मेकअप लगाने ऐसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड क्लींजर या फेसवॉश से अच्छी तरह धो लें। अगर आपने कई दिनों से अपनी स्किन को स्क्रब नहीं किया है तो डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास स्क्रबर नहीं है तो आप चावल के आटे में थोड़ा शहद और गुलाब जल मिलाकर हल्के हाथों से स्क्रब कर सकती हैं।

  • हाइड्रेटिंग फेस पैक: स्किन को स्क्रब करने के बाद आप हाइड्रेटिंग फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फेस पैक आपके स्किन को लंबे समय तक  हाइड्रेटेड रखता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल और गुलाब जल का पैक अपनी स्किन पर लगा सकती हैं।

  • बर्फ का इस्तेमाल: अगर आपको हाइड्रेटिंग फेस पैक नहीं इस्तेमाल करना है तो आप बर्फ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर बर्फ इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि सीधे चेहरे पर न रगड़ें। सूजन कम करने के लिए साफ पानी में भिगोया हुआ ठंडा कपड़ा भी चेहरे पर रख सकते हैं।

  • मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें: व्रत के दौरान त्वचा ड्राई हो सकती है, इसलिए चेहरा साफ करने के बाद अच्छा मॉइस्चराइजर ज़रूर लगाएं और इसे कुछ मिनट त्वचा में सेट होने दें। मॉइस्चराइजर के बाद आप हल्की सनस्क्रीन लगाएं। इसके अलावा स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए आपको क्या खाना चाहिए एक्सपर्ट बता रहे हैं

  • प्राइमर लगाएं: आपके मेकअप का बेस अच्छी तरह से सेट हो और लम्बे समय तक चेहरे पर टिके रहे इसलिए नाक, माथे और ठुड्डी पर हल्का सा प्राइमर लगाएं। इसके बाद आप हेवी या लाइट किसी भी तरह का मेकअप करें वह आपकी त्वचा पर अच्छी तरह से ब्लेंड होगा

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

SOURCE : INDIATV NEWS