Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Jio IPO Details: जियो के आईपीओ की वजह से मेटा और गूगल को अपने इनवेस्टमेंट पर मोटा प्रॉफिट मिलने जा रहा है
- आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 1119 रुपये के हिसाब से यह दोनों कंपनियां 129% का प्रॉफिट बना रहा रही हैं
- जियो आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है
Jio IPO Details: जियो का आईपीओ आने वाले कुछ दिनों में ओपन हो जाएगा। जियो का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। यानी मौजूदा निवेशक एक भी शेयरों की बिक्री नहीं करेंगे। यह तब हो रहा है जब गूगल और मेटा मिलाकर 2020 के अपने इनवेस्टमेंट के हिसाब से लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के पेपर प्रॉफिट पर हैं। दोनों निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।
2020 में दोनों कंपनियों ने किया था निवेश
मोटा और गूगल ने 2020 में जियो प्लेटफॉर्म में निवेश किया था। दोनों कंपनियों को 488.34 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से स्टॉक अलॉट किए गए थे। जियो के अपर प्राइस बैंड 1119 रुपये के हिसाब से इन कंपनियों को 129 प्रतिश का रिटर्न मिल रहा है। यानी हर एक शेयर पर 630.66 रुपये का फायदा हुआ है।
आईपीओ से पहले प्री-इश्यू होल्डिंग के हिसाब से मेटा के पास जियो के 89.23 करोड़ शेयर हैं। मेटा का इनवेस्टमेंट 43573 करोड़ रुपये है। 1119 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से इस होल्डिंग की कुल कीमत 99846 करोड़ रुपये है। यानी प्रॉफिट लगभग 56272 रुपये है।
वहीं, गूगल के पास इस समय 69.09 करोड़ शेयर हैं। इस इनवेस्टमेंट कास्ट 33737 करोड़ रुपये है। आईपीओ के प्राइस के हिसाब से इनकी कीमत 77307 करोड़ रुपये है। यानी कुल 43569 करोड़ रुपये का पेपर प्रॉफिट दिखा रहा है।
दोनों कंपनियां का हिस्सेदारी नहीं बेचने का साफ मतलब है कि उन्हें उम्मीद है कि उनका इनवेस्टमेंट अभी और अच्छा रिटर्न दे सकता है। आईपीओ का मौजूदा स्ट्रक्चर दर्शाता है कि मौजूदा निवेशकों को कंपनी की ग्रोथ स्टोरी पर बहुत भरोसा है।
जियो में किसकी कितनी हिस्सेदारी (Jio Holdings details)
रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो में कुल हिस्सेदारी 66.43 प्रतिशत की है। मेटा के पास 9.98 प्रतिशत हिस्सा है। गूगल के पास 7.73 प्रतिशत हिस्सा है। मेटा के Jaadhu Holdings के पास करीब 10 प्रतिश हिस्सा है। दोनों कंपनियों के पास मिलाकर कंपनी का 17.71 प्रतिशत हिस्सा है।
जियो आईपीओ का प्राइस बैंड (Jio IPO Price band)
रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक रिटेल निवेशकों के लिए खुल रहा है। आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 1065 रुपये से 1119 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ का लॉट साइज 12 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम से 13428 रुपये का दांव लगाना होगा।
200 रुपये के पार आईपीओ का जीएमपी (Jio IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार जियो के आईपीओ का जीएमपी 221 रुपये प्रति शेयर इस समय चल रहा है। जोकि करीब 20 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा है।
(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



