Home rss business hindi कर्ज-मुक्त होने वाली है कंपनी, 10 बैंकों का पूरा लोन चुकाया, 37%...

कर्ज-मुक्त होने वाली है कंपनी, 10 बैंकों का पूरा लोन चुकाया, 37% उछल गए शेयर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड जल्द ही कर्ज-मुक्त होने की तैयारी में है। कंपनी ने एक और बैंक का पूरा कर्ज चुका दिया है। पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इसी महीने कर्ज-मुक्त दर्जा हासिल करने के अपने लक्ष्य की दिशा में कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को किए गए सेटलमेंट एग्रीमेंट की शर्तों के तहत 1 और बैंक की उधारी चुका दी है। सफलतापूर्वक यह लोन क्लीयर करने के साथ ही पीसी ज्वैलर ने अब 14 कंसोर्शियम बैंकों में से 10 बैंकों की पूरी उधारी चुका दी है। ज्वैलरी कंपनी ने सभी रिपेमेंट तय तारीख से पहले कंप्लीट किए हैं।

37% से ज्यादा उछल गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) के शेयर बुधवार को BSE में 4 पर्सेंट की तेजी के साथ 14.07 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयरों में 37 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर 3 सितंबर 2026 को 10.21 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 9 सितंबर को 14 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 43 पर्सेंट का उछाल आया है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयर 60 पर्सेंट चढ़े हैं। पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 15.38 रुपये है। वहीं, ज्वैलरी कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 7.45 रुपये है।

क्या इसी महीने कर्ज-मुक्त होगी पीसी ज्वैलर?
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) के शेयरों में पिछले हफ्ते उस समय तेजी रैली शुरू हुई, जब कंपनी ने कहा कि वह इस महीने कर्ज-मुक्त होने की राह पर है। मंगलवार की एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि उसने 14 कंसोर्शियम बैंकों में से 10 का पूरा कर्ज उतार दिया है। पीसी ज्वैलर ने यह भी बताया है कि उसने बाकी बचे 4 बैंकों की 96 पर्सेंट से अधिक उधारी चुका दी है। वह 4 पर्सेंट से कम बची उधारी चुकाने की राह पर है और इसी महीने कर्ज-मुक्त दर्जा हासिल कर लेगी।

10 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। ज्वैलरी ने कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। पीसी ज्वैलर ने दिसंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर भी दे चुकी है। पीसी ज्वैलर ने जुलाई 2017 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN