Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी बोलीं, जो औरतें शादीशुदा मर्दों के पीछे...

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी बोलीं, जो औरतें शादीशुदा मर्दों के पीछे भागती हैं वे…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/tanisha_1789530772526_aAbC_1789530778977_tKGR_743cfc4d-d9b5-406e-af35-6b6be55d0cdc_y4bY.png

बिग बॉस में नजर आईं तनीषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर अपने विचार रखे। अब इस पर सोशल मीडिया पर हर कोई चर्चा कर रहा है।

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शादीशुदा पुरुषों के साथ संबंध रखने वाली महिलाओं को लेकर एक बयान जारी किया है। उनके इस बयान ने नई बहस छेड़ दी है। उनका कहना है कि किसी दूसरे के पति के साथ रिश्ते में रहने वाली महिलाएं फेमिनिस्ट नहीं हो सकतीं।

पढ़िए तनीषा का पूरा बयान

तनीषा ने लिखा, ‘मेरा मानना यह है कि जो औरतें शादीशुदा मर्दों के साथ अफेयर रखती हैं, वे फेमिनिस्ट नहीं होतीं। असल में, वे औरतें, औरतों की ही दुश्मन होती हैं! क्योंकि किसी और के पति के साथ रहना उस आदमी की पत्नी का अपमान करना है। इसमें उस आदमी की भी गलती है। उसका चरित्र ठीक नहीं है! और जो औरतें शादीशुदा मर्दों के पीछे भागती हैं, वे बुरी होती हैं! उन्हें हमारे बच्चों के लिए रोल मॉडल नहीं बनना चाहिए! मैंने जो कहा, सो कहा!’

क्या बोल रही है पब्लिक?

तनीषा की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से तीखी और मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आलोचना करने वाले यूजर्स का तर्क है कि असली बेवफाई उस शादीशुदा पुरुष की ओर से होती है जिसने विवाह के समय वफादारी का वचन दिया था, जबकि उस अविवाहित महिला ने कोई कसम नहीं खाई थी।

कई यूजर्स ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि तनीषा ने पुरुष को सिर्फ ‘चरित्रहीन’ कहकर छोड़ दिया, जबकि महिला को ‘दुष्ट’ बताया। उनका तर्क है कि इस तरह तनीषा पुरुषों के प्रति नरम और महिलाओं के प्रति सख्त नजरिया रख रही हैं और पूरे मामले में महिला को ही खलनायक बना रही हैं। कुछ यूजर्स ने हिंदी सिनेमा के पुराने उदाहरणों और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का जिक्र करते हुए भी तनीषा के इस नजरिए पर आपत्ति जताई।

हालांकि, दूसरी ओर कई यूजर्स तनीषा के विचारों के समर्थन में भी नजर आए। उनका मानना है कि किसी के बसे-बसाए घर और शादीशुदा जिंदगी को तोड़ने की जिम्मेदारी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं होती। उनके मुताबिक, अगर दोनों पक्ष रिश्ते की मर्यादा जानते हुए उसमें शामिल होते हैं, तो दोनों को ही इसके लिए बराबर जिम्मेदार माना जाना चाहिए।

तनीषा मुखर्जी के बारे में

तनीषा मुखर्जी ‘सरकार’, ‘नील एन निक्की’ और ‘कोड नेम अब्दुल’ जैसी फिल्मों के अलावा ‘बिग बॉस 7’ और ‘झलक दिखला जा 11’ जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। उनकी हालिया फिल्म 2024 में आई एनिमेटेड ड्रामा ‘लव यू शंकर’ थी, और वह आने वाले समय में ‘वीर मुरारबाजी: द बैटल ऑफ पुरंदर’ में दिखाई देंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN