Home मनोरंजन समाचार किशोर कुमार के इस गाने को अश्लील बताकर कर दिया था बैन,...

किशोर कुमार के इस गाने को अश्लील बताकर कर दिया था बैन, 8 फीमेल सिंगर्स में थीं शक्ति कपूर कपूर की पत्नी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/ddsy_1781974570346_1781974573677_476718e7-e5f2-4eb1-b54f-be65fa2ace33.jpg

किशोर कुमार ने बॉलीवुड की इन 8 सिंगर के साथ एक ऐसा गाना गया था जिसे अश्लील बताकर बैन कर दिया गाया। इस गाने में 8 फीमेल गायिकाओं के बीच किशोर कुमार अकेले मेल सिंगर थे। इस गाने को बाद में खूब पहचान मिली। शक्ति कपूर की पत्नी ने भी दी थी आवाज।

बॉलीवुड सिंगर किशोर कुमार के नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। उन्होंने कई भाषाओं में अनेकों गीत गाए। लेकिन उनके नाम एक ऐसा भी रिकॉर्ड है जो आज तक कोई दूसरा सिंगर नहीं तोड़ पाया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक ऐसा गाना गया जिसमें 8 फीमेल सिंगर्स शामिल थीं। इसके अलावा ये उनके करियर का सबसे विवादित और अश्लील गीत माना गया। फिल्म के इस गाने को ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था। लेकिन समय के साथ ये गाना और ज्यादा यादगार बन गया। ये गाना फिल्म विधाता में था ‘सात सहेलियां खड़ी खड़ी, फरियाद सुनाए घड़ी घड़ी’। इन फीमेल 8 सिंगर्स के बारे में भी जानिए।

फिल्म विधाता का वो गाना

1982 में संजय दत्त की फिल्म विधाता रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर, दिलीप कुमार, संजीव कुमार, पद्मिनी कोल्हापुरे जैसी एक्ट्रेस शामिल थीं। इस फिल्म को सुभाष घई बना रहे थे। डायरेक्टर सुभाष घई अपनी फिल्मों के म्यूजिक को लेकर हमेशा से सीरियस रहे हैं। उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए भी खास तरह का म्यूजिक तैयार करवाया था। फिल्म में कुल 5 गाने थे जो खूब पसंद किए गए। लेकिन एक गाना ‘सात सहेलियां खड़ी खड़ी, फरियाद सुनाए घड़ी घड़ी’ सबसे खास बन बन गया।

किशोर कुमार के साथ थीं 8 बड़ी सिंगर्स

इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था। बताया जाता है जब किशोर कुमार गाना रिकॉर्ड करने आनंदजी कल्याजी के पास स्टूडियो पहुंचे थे वहां 8 गायिकाओं को देखकर हैरान हो गए। वो गायिकाएं थीं हेमलता, कंचन, अनुराधा पौडवाल, साधना सरगम, अल्का याग्निक, और फिल्म की हीरोइन पद्मिनी कोल्हापुरे और उनकी बड़ी बहन शिवांगी कोल्हापुरे। इन सभी गायिकों को देखकर किशोर कुमार वापस जाने लगे और बोले की वो तो फंस गए हैं। लेकिन फिर म्यूजिक डायरेक्टर ने उन्हें समझाया कि उन्हें ये गाना इन्हीं सिंगर्स के साथ गाना है। वो नहीं मानें। बाद में शम्मी कपूर ने उन्हें मनाया और गाना गाने की रिक्वेस्ट की। तब जा कर ये गाना रिकॉर्ड हुआ ‘सात सहेलियां खड़ी खड़ी, फरियाद सुनाए घड़ी घड़ी’।

गाने को लेकर हुआ विवाद

अबंद बक्शी ने गाने के बोल लिखे और गाना रिकॉर्ड होकर एक्टर्स पर शूट भी हो गया। गाने में शम्मी कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे नजर आए थे। जब ये गाना आया तो अंतरे के कुछ बोल को अश्लील बताया गया। इस गाने को लेकर विवाद हुआ। फिल्म का ये गाना थिएटर पर नहीं लेकिन ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया। अच्छी बात ये रही कि इस गाने की वजह से फिल्म की कमाई पर बुरा असर नहीं पड़ा। ये फिल्म उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनी। बाद में ये गाना भी हिट हुआ और आज भी याद किया जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN