Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना मैदा या आटा के बनाएं खस्ता शक्करपारे, दिवाली के लिए बनाकर...

बिना मैदा या आटा के बनाएं खस्ता शक्करपारे, दिवाली के लिए बनाकर रख लें

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिवाली पर अलग-अलग तरह के स्नैक्स बनाने वाली हैं। लेकिन कुछ क्लासिक स्नैक्स जो हर बार बनते हैं जैसे शक्करपारे। इन शक्करपारों को इस बार मैदा या आटा से ना बनाकर सूजी से तैयार करें, सीख लें रेसिपी।

दिवाली का त्योहार नजदीक है। घर में कोई ना कोई मेहमान आ ही जाते हैं। ऐसे में टेबल पर कुछ ऐसे मीठे और नमकीन स्नैक्स रखे रहें तो अच्छा लगता है। जिन्हें कोई भी उठाकर आराम से खा सके और आपको अलग से मेहनत भी ना करनी पड़े। लेकिन मैदे से बने आइटम ज्यादातर लोग अवॉएड करते हैं तो वहीं आटे से बनी ये चीजें टेस्ट में कुछ खास नहीं लगती। ऐसे में आप इन मीठे शक्कर पारों को बनाने का नया आइडिया अपना सकती हैं। जिनसे इनका टेस्ट भी लाजवाब लगेगा और मैदा भी नहीं होगा। तो चलिए जानें कैसे बगैर मैदा या आटा के मीठे शक्कर पारे बनकर रेडी होंगे।

सूजी से बनाएं शक्कर पारे

दो सौ ग्राम सूजी

एक कप दूध

आधा कप चीनी

आधा कप घी

एक चम्मच इलायची पाउडर

तलने के लिए तेल

सूजी से शक्कर पारे बनाने का तरीका

  • सूजी के शक्कर पारा बनाना मैदा जितना ही आसान है और ये क्रिस्पी भी खूब बनेंगे। बस बनाने की खास ट्रिक का पता होना जरूरी है।
  • सबसे पहले सूजी को मिक्सी के जार में डालकर पीस कर पाउडर कर लें। अब ये सूजी का आटा बनकर रेडी है।
  • इस आटे से बने शक्कर पारे खूब क्रिस्पी बनेंगे और हर कोई आपके इन शक्कर पारों की रेसिपी पूछेगा क्योंकि इसमे मैदा नहीं होगा और ना ही आटा।
  • बस सूजी के आटे को किसी बड़े परात में ले।
  • भगोने में दूध उबला हुआ लें और इसे ठंडा कर लें। अब इस दूध में तेल और चीनी बराबर मात्रा में डाल दें।
  • अगर मिठास ज्यादा चाहिए तो चीनी की मात्रा बढ़ा लें। एक कप दूध में एक कप चीनी भी डाल सकती हैं।
  • इसे थोड़ी देर छोड़ दें, जिससे चीनी दूध में घुल जाएं।
  • अब इसमे इलायची पाउडर डालें और सारी चीजों को मिक्स कर लें।
  • अब इस दूध के मिक्सचर को सूजी के तैयार आटे पर डालें और इसी दूध से आटे को गूंथ लें।
  • आटे को गूंथने में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस सबको लपेटकर रख दें।
  • गीले कपड़े से अच्छी तरह से ढंककर पांच मिनट के लिए छोड़ दें।
  • पांच मिनट बाद बड़ी लोई लेकर बड़ी सी रोटी बेल लें।
  • फिर इसे चाकू की मदद से चौकोर छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार छोटे टुकड़ों को धीमी आंच पर बिल्कुल सुनहरा तल कर निकालें।
  • क्रिस्पी शक्कर पारे बनकर तैयार हो जाएंगे। जितनी धीमी आंच पर इसे तला जाएगा उतना अंदर तक ये सिंकेंगे और अच्छी तरह से पकने के बाद ही अंदर लेयर दिखेगी और ये क्रिस्पी रहेंगे।
  • आप इन्हीं शक्करपारों की तरह नमक पारे भी बना सकती हैं। बस दूध और चीनी की बजाय नमक डालकर नमकपारे बनाकर तैयार कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN