Home rss world hindi कोई शर्म होती है; PAK के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का मौलाना...

कोई शर्म होती है; PAK के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का मौलाना फजलुर रहमान ने असेंबली में उड़ाया मजाक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फजल ने कहा कि ईरान में एक डिफेंस समझौता हो रहा है, (वहां) एक मीटिंग चल रही है, और रक्षा मंत्री यहां बैठे हैं। मौलाना के इतना कहते ही असेंबली में बैठे पाकिस्तानी नेता हंसने लगे।

फजल ने कहा कि ईरान में एक डिफेंस समझौता हो रहा है, (वहां) एक मीटिंग चल रही है, और रक्षा मंत्री यहां बैठे हैं।

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) के चीफ मौलाना फजलुर रहमान ने ईरान में एक हाई-लेवल रीजनल सिक्योरिटी मीटिंग में फील्ड मार्शल असीम मुनीर के शामिल होने पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का मजाक उड़ाया है। फजल ने कहा कि ईरान में एक डिफेंस मीटिंग चल रही है और रक्षा मंत्री यहां बैठे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कोई शर्म होती है, कोई हया होती है।

पाकिस्तानी न्यूज साइट डॉन के अनुसार, मौलाना फजल ने असेंबली में अपने भाषण के दौरान तेहरान में हुई एक मीटिंग का जिक्र किया। इस मीटिंग में मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी के साथ ईरान, सऊदी अरब और तुर्की के सीनियर अधिकारी शामिल हुए थे। फजल ने कहा, ”ईरान में एक डिफेंस समझौता हो रहा है, (वहां) एक मीटिंग चल रही है, और रक्षा मंत्री यहां बैठे हैं।” मौलाना के इतना कहते ही असेंबली में बैठे पाकिस्तानी नेता हंसने लगे। उन्होंने मीटिंग में नकवी की मौजूदगी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने पूछा, “क्या गृह मंत्री की भी वहां जरूरत है?”

इसके बाद उन्होंने ख्वाजा आसिफ के ही मशहूर बयान को उनके खिलाफ इस्तेमाल किया। पूछा, “कोई शर्म होती है, कोई हया होती है। बता दें कि इस मुहावरे का मतलब है कि कुछ शर्म करो, थोड़ी शराफत रखो। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। बता दें कि मौलाना फजलुर रहमान की गिनती पाकिस्तान के बड़े नेता और मौलाना में होती है। वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान के एक जाने-माने पश्तून (पठान) मौलवी से नेता बने हैं। वह जेयूआई-एफ का नेतृत्व करते हैं।

शीर्ष रक्षा अधिकारियों ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख से मुलाकात की

वह सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के शीर्ष रक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच क्षेत्रीय हालात पर चर्चा के लिए सोमवार को तेहरान में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रजाई से संयुक्त रूप से मुलाकात की थी। ईरान के सरकारी प्रसारक ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान, तुर्किये की खुफिया एजेंसी के प्रमुख इब्राहिम कालिन और पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने संयुक्त रूप से मेजर जनरल रजाई से मुलाकात की। इस दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी उनके साथ मौजूद थे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब आशंका है कि क्षेत्र में बढ़ता तनाव और अधिक देशों को संघर्ष में खींच सकता है। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये अगस्त में हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते का हिस्सा हैं। इस समझौते के तहत, तीनों देशों में से किसी एक पर हमला होने को सभी देशों पर हमला माना जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN