Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पर गोविंदा ने...

कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘वो मेरे लिए लकी…’

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/25/1200x900/Govinda_Komal_Rani__1790316377095_MdSj_1790316393805_vbyn_ec170c5f-5241-434d-ada5-4a1148f59197_YLyH.jpg

हाल ही में गोविंदा लालबागचा राजा में अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों कई वजहों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ गोविंदा की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा का नाम पिछले काफी वक्त से एक मराठी एक्ट्रेस संग सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, हाल ही में गोविंदा लालबागचा राजा में अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के अकेले पूजा करने के कुछ ही घंटों बाद गोविंदा कोमल के साथ पंडाल पहुंचे थे। ऐसे गोविंद की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इस रिएक्ट किया था। एक्ट्रेस राखी सावंत भी एक वीडियो जारी कर गोविंदा पर गुस्सा करते हुए उन्हें समझाने की कोशिश की। इसी बीच अब गोविंदा एक्ट्रेस संग अफेयर की खबरों रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं क्या बोले गोविंदा?

गोविंदा ने बताया कोमल संग क्यों गए थे लालबागचा राजा?

कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा जाने पर हो रही चर्चा के बीग गोविंदा ने ANI को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान बातचीत में गोविंदा ने कहा, ‘इसमें किसी की गलती नहीं है। यह बहुत सोच-समझकर बनाई गई चाल है। ऐसी चीजें और भी होंगी। यह मुझे मेरे परिवार से दूर करने और फिर समाज में मेरी छवि खराब करने की सोची समझी साजिश का हिस्सा था। मैंने अपने काम के अलावा कभी किसी चीज पर ध्यान नहीं दिया। मैं बस काम करता रहा। बहुत से लोग मेरी तारीफ भी करते थे।’

कोमल रानी संग डेटिंग की खबरों पर बोले गोविंदा

गोविंदा ने कोमल रानी स्वर्णकार के साथ डेटिंग की अफवाहों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह उनके साथ लालबागचा राजा क्यों गए थे। गोविंदा ने कहा, ‘यह किसी के लिए भी कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए… भले ही कोई अफेयर हो। मैं काम कर रहा हूं और एक प्रोफेशनल रिश्ता बनाए हुए हूं। मैं अपनी फिल्म ‘रूपा’ के लिए प्रार्थना करने लालबागचा गया था। इससे पहले, मैं करिश्मा कपूर के साथ मंदिरों में गया था और वह मेरे लिए लकी साबित हुआ। मेरी फिल्में बड़ी हिट रहीं। मैं रवीना टंडन के साथ भी गया था और अब रानी स्वर्णकार के साथ गया हूं। मैंने प्रार्थना की क्योंकि मैं लंबे समय बाद इसे फिर से शुरू कर रहा हूं।’

इंसान धोखेबाज होते हैं…

बता दें कि गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा जाने के बाद, सुनीता को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उन्होंने पपराजी से बात की। उन्होंने कहा था, ‘जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। इंसान धोखेबाज होते हैं।’ इससे पहले भी सुनीता इस तरह से कई कमेंट्स दे चुकी हैं। दरअसल, गोविंदा और सुनीता के बीच रिश्ते में अनबन की खबरें काफी वक्त से मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN