Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Koffee With Karan 9: करण जौहर के शो पर बहन संग पहुंचेगी...

Koffee With Karan 9: करण जौहर के शो पर बहन संग पहुंचेगी ये एक्ट्रेस? खुलेंगे बचपन के कई राज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/25/1200x900/MixCollage-16-May-2025-07-29-AM-8674_1747360732883_1790311038714_tphP_52f40969-f303-49bc-a4d6-bbe77e000318_MOTJ.jpg

‘कॉफी विद करण 9’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बता दें कि कई रिपोर्ट्स में सलमान खान के शो में आने की पुष्टि हुई है, वहीं इंटरनेट पर कई अन्य सेलिब्रिटीज के नाम भी चर्चा में हैं।

करण जौहर का पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 9 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। करण जल्द ही कॉफी विद करण’ का सीजन 9 के साथ वापसी करेंगे। इस शो पर हर बार बॉलीवुड के जाने माने स्टार्स शिरकत करते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प बातें शेयर करते हैं। वहीं, रैपिड फायर राउंड में करण जौहर स्टार्स से वो सवाल पूछते हैं, जिनका जवाब देना कई बार उनके लिए भी मुश्किल होता है। फैंस इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि इस बार कौन से गेस्ट शो में शामिल होंगे। ऐसे में ‘कॉफी विद करण 9’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बता दें कि कई रिपोर्ट्स में सलमान खान के शो में आने की पुष्टि हुई है, वहीं इंटरनेट पर कई अन्य सेलिब्रिटीज के नाम भी चर्चा में हैं। ऐसे में अब एक और खास शख्स के करण के शो पर आने की खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं कौन है वो?

करण के शो पर आ रही हैं सेलिब्रिटी सिस्टर्स

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर का पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 9 में कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट आ रही हैं। शो पर आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ शिरकत करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और शाहीन एक हफ्ते के अंदर एपिसोड की शूटिंग करेंगी। आलिया भट्ट कॉफी विद करण शो के लिए कोई अजनबी नहीं हैं। वह पहली बार सीजन 4 (2013) में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ शो पर आ चुकी हैं। हालांकि, बहन शाहीन भट्ट की शो में पहली उपस्थिति होगी। ऐसे में अब आलिया का शो पर फिर से आने की खबर से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जाहिर है कि करण जौहर के शो पर जमकर मस्ती होगी और बहनों के बचपन के राज भी खुलेंगे।

दोनों के बीच है खास बॉन्ड

बता दें कि आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों को अक्सर एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। ऐसे में शो बेहद खास होने वाला है। शाहीन को इस तरह के शो में बहुत कम देखा गया है, इसलिए आलिया के साथ उनका आना ‘कॉफी विद करण’ में एक अलग तरह का अनुभव होगा।

सलमान खान भी होंगे मेहमान

‘कॉफी विद करण’ का सीजन 9 कथित तौर पर दिवाली के दौरान अक्टूबर-नवंबर 2026 से शुरू होने वाला है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शो में बतौर गेस्ट सलमान खान के आने की पुष्टि हो गई है। ऐसे में सलमान खान का शो पर आना फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। खबर ऐसी भी है कि जाह्नवी कपूर और वरुण धवन ने कॉफी विद करण 9 के एक एपिसोड की शूटिंग कर ली है । यह पहली बार है जब वे चैट शो में एक साथ नजर आएंगे। इस एपिसोड की शूटिंग यश राज फिल्म्स के स्टूडियो में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के साथ हुई। यह पहली बार है जब वे चैट शो में एक साथ नजर आए।

बता दें कि ‘कॉफी विद करण’ शो साल 2004 में शुरू हुआ था। आज ये एक जाना माना शो है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। यही नहीं ये शो अक्सर अपनी बेबाक बातचीत और उनसे जुड़े विवादों के लिए सुर्खियों में रहता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN