Home LIFESTYLE NEWS HINDI कौन सी कंघी बालों के लिए है सही-पतली या मोटी? इस्तेमाल से...

कौन सी कंघी बालों के लिए है सही-पतली या मोटी? इस्तेमाल से पहले जानें

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बालों में शैंपू-कंडीशनर कौन सा लगाना है ये तो सभी देखते हैं लेकिन कौन सी कंघी यूज कर रहें अक्सर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। जबकि बालों की क्वालिटी देखकर सही कंघी यूज करने से बाल डैमेज कम होते हैं।

बालों की देखभाल के लिए शैंपू, कंडीशनर, कलर, ट्रीटमेंट, हेयर ऑयल और ना जाने कितनी चीजों का लड़कियां ख्याल रखती हैं। लेकिन एक चीज जो अक्सर वो इग्नोर कर देती हैं, वो है कंघी। आपके बालों के लिए कौन सी कंघी अच्छी होगी, इस बात पर जल्दी कोई फोकस ही नहीं करता। घर में रखी जो भी कंघी हाथ ली उसी को लेकर हेयरस्टाइल बनाईं और चल दीं। जबकि बालों की केयर के साथ हेयरस्टाइल बनाने के लिए भी कंघी का अच्छा खासा महत्व होता है। लेकिन अनजाने में लड़कियां इसे इग्नोर करती हैं। जबकि अपने बालों की क्वालिटी देखकर उसी के हिसाब से कंघी चुननी चाहिये। जानें कौन सी कंघी किस तरह के बालों के लिए सही है।

पतले दांते वाली कंघी

अगर आपके पतले, सिल्की, स्ट्रेट बाल हैं जो आसानी से मैनेज हो जाते हैं। तो उनके लिए पतले महीन दांते वाले कंघी अच्छी होती है। ऐसे बालों में जब हेयरस्टाइल बनानी हो तो महीन दांतों से स्लीक हेयर बनते हैं। अगर मोटे दांते यूज किए जातें तो पतले और सिल्की बालों को झाड़ने का कोई फायदा ही नहीं होगा। मोटे दांते में कई बाल एक साथ आएंगे और बाल सुलझेंगे नहीं।

मोटे-चौड़े दांते

अगर बाल कर्ली और घने हैं तो हमेशा मोटे दांते की कंघी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बाल अगर कर्ली होते हैं तो मोटे दांते आराम से इन्हें सुलझा पाते हैं। पतले दांतों में कर्ली बाल फंसते हैं और बहुत ज्यादा टूटने लगते हैं। तो अगर आप बालों को सुलझाना चाहती हैं और टूटने से बचा रहीं तो हमेशा चौड़े दांते का ही इस्तेमाल करें।

हल्के वेवी बालों के लिए कौन सी कंघी या ब्रश यूज करें

कुछ लोगों के बाल घने और स्ट्रेट होते हैं। ऐसे बालों में पतली कंघी फंस जाती है। वहीं मोटी कंघी से बाल पूरी तरह से सुलझते नहीं है और उलझे ही रह जाते हैं क्योंकि मोटे दांतों में एक साथ काफी ज्यादा बाल आ जाते हैं और बालों को सुलझा नहीं पाते। ऐसे में इस तरह के वेवी, मोटे बालों के लिए पेडल ब्रश अच्छा ऑप्शन होता है। ऐसे पेडल ब्रश चुनें जिसमे ब्रिसल्स कम हो। साथ ही ये पेडल ब्रश उन लड़कियों के लिए भी अच्छे हैं जिनके बाल लंबे होते हैं और उन्हें एक साथ फटाफट बालों को झाड़ना होता है। यहां तक कि ब्लो ड्राई करने के लिए भी ये पेडल ब्रश बेस्ट रहते हैं।

तो अपने बालों की क्वालिटी देखकर कंघी या ब्रश को चुनें। जो बालों को सुंदर दिखाए ना कि कंघी करने से बालों को डैमेज हो और वो उलझकर टूटकर गिरने लगें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN