Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप चाहते हैं कि आपके पैर साफ-सुंदर दिखें तो इनकी केयरिंग जरूरी है।पैरों को साफ रखने के लिए आप घर पर पिंक पेडिक्योर कर सकते हैं। यहां हम 5 स्टेप्स में इसे करने का तरीका बता रहे हैं।
रोजाना की भागदौड़, धूल-मिट्टी और मौसम के असर से पैर अक्सर खराब दिखने लगते हैं। इस तरह के पैरों को ठीक करने के लिए आप घर पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके पेडिक्योर कर सकते हैं। यहां हम 5 स्टेप्स में पेडिक्योर करने का तरीका बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आपके पैर भी साफ और सुंदर दिखने लगेंगे।
पिंक पेडिक्योर करने के 5 स्टेप्स
स्टेप 1-भिगोना और क्लीनिंग
गुनगुना पानी लें और उसमें बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाएं। अब अपने पैरों को 5 मिनट तक भिगोकर रखें। फिर नींबू से धीरे-धीरे पैरों को रगड़ें।
स्टेप 2- चुकंदर और दही का पैक
पैरों को साफ रखने के लिए दही और चुकंदर का रस अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसे अपने पैरों पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। 5 से 7 मिनट मसाज करने के बाद पैरों को धो लें।
स्टेप 3- पिंक फुट स्क्रब
पैरों से डेड स्किन और टैनिंग साफ करने के लिए कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, पिसी हुई चीनी और नारियल का तेल अच्छी तरह से मिलाएं। अब 2 से 3 मिनट तक धीरे-धीरे पैरों को स्क्रब करें और इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर धो लें।
स्टेप 4- ब्राइटनिंग फुट पैक
फुट पैक बनाने के लिए चावल का आटा लें और उसमें बेसन, चुकंदर का रस, दही मिलाएं।अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बनाएं और फिर इसे अपने पैरों पर लगाएं।15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह थोड़ा सूख जाए, तो 1–2 मिनट तक धीरे-धीरे रगड़ें और धो लें।
स्टेप 5- मॉइस्चराइज करें
पैरों को पेडिक्योर के बाद मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी है। इसके लिए एलोवेरा जेल में नारियल का तेल मिलाएं और इसे मॉइस्चराइजर की तरह लगाएं। इससे पैर बहुत स्मूद और सॉफ्ट हो जाएगे।
इस पेडिक्योर से फायदे-
-डेड स्किन और खुरदरेपन को हटाने में मदद करता है।
-पैरों को मुलायम और चिकना बनाता है।
-बेजान दिखने वाली स्किन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
-चुकंदर से पैरों पर हल्का गुलाबी रंग आता है।
-पैरों को मॉइस्चराइज्ड और पोषित रखने में मदद करता है।
टिप
- पैरों को पानी में डिप करने से पहले नेल्स को ट्रिम कर लें और अच्छी तरह से फाइल कर लें। इसके अलावा क्यूटिरल्स के आप पास अच्छी तरह से मॉइश्चराइजल लगाएं।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। इस पेडिक्योर के लिए इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों से जलन हो सकती है। हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




