Home rss world hindi बाइक के पीछे कुत्तों के दौड़ने से था परेशान, फिर बनाया गजब...

बाइक के पीछे कुत्तों के दौड़ने से था परेशान, फिर बनाया गजब का जुगाड़; VIDEO

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

तेज बाइक या कार के पीछे दौड़ते कुत्तों को आपने भी देखा होगा। हो सकता है कभी आपका भी उनसे पाला पड़ा हो। कई बार तो डर के मारे अपना संतुलन खो देते हैं और गिर तक जाते हैं। कई बार तो इस चक्कर में एक्सीडेंट तक हो जाता है।

तेज बाइक या कार के पीछे दौड़ते कुत्तों को आपने भी देखा होगा। हो सकता है कभी आपका भी उनसे पाला पड़ा हो। कई बार तो डर के मारे अपना संतुलन खो देते हैं और गिर तक जाते हैं। कई बार तो इस चक्कर में एक्सीडेंट तक हो जाता है। इस समस्या से उबरने के लिए चीन में एक युवक ने गजब का जुगाड़ बना लिया है। उसने अपनी स्कूटी में दो-तीन लोहे की पाइपें लगा दी हैं। साथ ही कुछ ऐसा सिस्टम बनाया है कि जैसे ही कोई कुत्ता बाइक के पीछे दौड़ते हुए पास तक आता है, वह उसे भगा देता है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या

वीडियो में नजर आ रहा है कि चीन के शख्स ने स्कूटी की दोनों तरफ लोहे की हल्की पाइपें लगा रखी हैं। इन पाइपों को उसने हैंडल के पास एक रबड़ से कनेक्ट कर रखा है। जैसे ही कोई कुत्ता दौड़ता हुआ उसकी तरफ आता है, वह तुरंत रबड़ को ढीला कर देता है। इसके बाद पाइप बेहद झटके से दौड़ रहे कुत्ते को लगती है और वह भाग जाता है।

इस शख्स ने स्कूटी पर अपनी बेटी को बिठाकर इसका वीडियो भी शूट किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उसके इस जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लोगों ने क्या कहा

एक्स पर वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं। लोग अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं। एक व्यक्ति का कहना है कि वह भी कुत्तों से परेशान हैं। लेकिन एक डॉग लवर होने के नाते वह इतना क्रूर तरीका नहीं अपना सकते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने दूसरा वीडियो पोस्ट किया है। इसमें एक अन्य व्यक्ति इसी तरह की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कुत्ते के ऊपर पेप्पर स्प्रे डाल रहा है। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए उपाय सुझाया है कि बाइक के पीछे भागते कुत्तों से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा उपाय है कि पानी का स्प्रे रखा जाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN