Home LIFESTYLE NEWS HINDI क्या आपने अभी तक करवाचौथ का गिफ्ट नहीं खरीदा है? फटाफट ऑर्डर...

क्या आपने अभी तक करवाचौथ का गिफ्ट नहीं खरीदा है? फटाफट ऑर्डर कर लें ये चीजें, 10 मिनट में डिलीवरी

3
0

Source :- INDIATV NEWS

करवाचौथ पर महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इस दिन महिलाएं चांद और उसके बाद पति का चेहरा देखकर उपवास खोलती हैं। पिछले कुछ सालों से करवाचौथ पर गिफ्ट देने का चलन भी बढ़ गया है। अगर आपने अपनी पत्नी के लिए अभी तक कोई गिफ्ट नहीं खरीदा है तो बिल्कुल भी देरी न करें। क्विक-कॉमर्स या इंस्टंट ग्रोसरी डिलीवरी एप आपको गिफ्ट न देने के तानों से बचा सकती हैं। सिर्फ 10 मिनट में डिलीवरी करने वाली इन एप्स पर आपको गिफ्टिंग के कई अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। आप झटपट कोई अच्छा सा गिफ्ट यहां से करवाचौथ के लिए ऑर्डर कर दें। इससे आपकी पत्नी के चेहरे पर खुशी आ जाएगी।

करवाचौथ गिफ्ट

एंटी टार्निश ज्वेलरी- सोना नहीं तो क्या हुआ, सोने जैसी चमक और फिनिश वाली एंटी टार्निश ज्वेलरी भी करवाचौथ गिफ्ट के लिए अच्छा ऑप्शन है। आप इंस्टेंट ऑनलाइन शॉपिंग एप से कोई भी ज्वेलरी जैसे कंगन, ब्रैसलेट, ईयररिंग या पेंडेंट गिफ्ट कर सकते हैं। आपको 1-2 हजार में बहुत खूबसूरत डिजाइन और कई ऑप्शन मिल जाएंगे।

करवाचौथ पर ज्वेलरी गिफ्ट

Image Source : INDIA TVकरवाचौथ पर ज्वेलरी गिफ्ट

मेकअप सेट- अगर कुछ समझ नहीं आ रहा है तो अपनी पत्नी के पसंदीदा कॉस्मेटिक्स ऑर्डर कर दें। जिसमें अच्छे परफ्यूम, अच्छे लिप शेड्स और आई मेकअप वाली चीजें शामिल करके एक गिफ्ट हैंपर बना सकते हैं। आप इसके साथ एक बड़ी चॉकलेट और गुलाब रखकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।

करवाचौथ पर मेकअप गिफ्ट

Image Source : INDIA TVकरवाचौथ पर मेकअप गिफ्ट

हैंडबैग और घड़ी- आपको क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हैंड बैग्स, क्लच और वॉलेट के अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। आप यहां से कोई अच्छा पर्स ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा कोई घड़ी भी देख सकते हैं। आपको हर रेंज की घड़ियां इन एप्स पर मिल जाएंगी, जो चंद मिनटों में आपके घर पहुंच जाएंगी।

करवाचौथ पर घड़ी और पर्स गिफ्ट

Image Source : INDIA TVकरवाचौथ पर घड़ी और पर्स गिफ्ट

ब्यूटी अप्लाइंसेस- करवाचौथ पर पत्नी को देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक अप्लाइंसेस भी अच्छा ऑप्शन हैं। इससे पार्लर का खर्चा और समय दोनों बच जाएगा। आप अपनी पत्नी को हेयर स्टाइलिंग और पर्सनल ग्रूमिंग वाली चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर, ड्रायर, मसाज मशीनें अच्छा विकल्प हैं।

करवाचौथ पर गिफ्ट

Image Source : INDIA TVकरवाचौथ पर गिफ्ट

परफ्यूम, चॉकलेट, फ्लावर- अगर कुछ समझ नहीं आ रहा तो कोई अच्छी फ्रेगरेंस वाला परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ चॉकलेट और बुके भी मिलाकर गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी ये छोटी सी कोशिश और खूबसूरत सा उपहार पत्नी के चेहरे पर खुशी ले आएगा। इससे सालभर मिलने वाले तानों से भी बचा जा सकता है।

SOURCE : INDIATV NEWS