Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/28/1200x900/kangana_ranaut_bharat_bhagya_vidhata_1779968677410_1779968683863_82d92c69-21f5-444c-b742-b9320cb3b390.pngकंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में कंगना रनौत एक चोटिल और साहसी नर्स के रोल में नजर आईं। कंगना रनौत की फिल्म 12 जून को रिलीज हो रही है।
कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर चर्चा में हैं। भारत भाग्य विधाता सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म का पहला लुक आज यानी 28 मई को रिलीज किया गया है। फर्स्ट लुक में कंगना रनौत एक घायल पर सहासी नर्स के लुक में नजर आईं। कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का फर्स्ट लुक देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
भारत भाग्य विधाता का पहला लुक
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फर्स्ट लुक में कंगना रनौत एक नर्स की भूमिका में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं। मोशन पोस्टर में उनके साथ एक लड़की है जिसे वो सहारा देती नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के साथ कंगना रनौत ने कैप्शन लिखा- कुछ खास करके, आम ही कहलाते। वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते।
मोशन पोस्टर देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
भारत भाग्य विधाता के मोशन पोस्टर पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक यूजर ने कमेंट किया- कंगना मैम थैंक्यू हमें वो कहानियां बताने के लिए जो मायने रखती हैं। इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मेरी क्वीन। आपकी ये फिल्म सुपरहिट होगी। एक ने लिखा- एक ब्रिलिएंट एक्टर से लेकर एक ताकतवर नेता तक, कंगना जी हमेशा देश के लिए खड़ी रही हैं। 12 जून का इंतजार है। एक ने लिखा- धुरंधर के बाद ये कुछ दिलचस्प आ रहा है। एक ने कहा- आप बॉलीवुड की क्वीन हैं, कोई भी एक्ट्रेस आपकी तरह एक्टिंग नहीं कर सकता है।
क्या है भारत भाग्य विधाता का प्लॉट?
भारत भाग्य विधाता की बात करें तो इस फिल्म का रिश्ता साल 2008 में मुंबई में हुए बम धमाकों से है। इस फिल्म में सरकारी अस्पतालों में कार्यरत आम कर्मचारियों और मेडिकल स्टाफ की वीरता की कहानी है दिखाई जाएगी। इस फिल्म का मकसद आपको उस घटना के अनसुने किस्से बताना है।
कंगना रनौत की फिल्म कब हो रही रिलीज?
कंगना रनौत की फिल्म को मनोज तापाडिया ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कंगना रनौत, गिरिजा ओक, सुयश कुकरेजा और स्मिता तांबे जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स, पेन स्टूडियोज और परमहंस ने प्रोड्यूस किया है। कंगना रनौत की फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






