Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्या आप जानते है भोजपुरी ‘पहिले पहिल छठी मैया’ गाने का मतलब?...

क्या आप जानते है भोजपुरी ‘पहिले पहिल छठी मैया’ गाने का मतलब? इसके बिना अधूरा है बिहार का छठ पर्व

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/chatt_song_1790574486682_cNf9_1790574500068_lTOz_deeea0af-8a7e-4673-b76a-1422815e4601_6niE.jpg

‘पहिले पहिल छठी मैया’ गाने को लीजेंड्री और दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा ने अपनी अवाज दी थी। ‘द वन’ फिल्म में इस गाने को शारदा जी को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया है। ये गाना साल 2016 में गाया था।

Pahile Pahil Chhathi Maiya Chhath Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा आज काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। आज हिंदी गानों की तरह ही भोजपुरी गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका एक बड़ा उदारहण है हाल ही में रिलीज हुई ‘द वन’ फिल्म। इस फिल्म की कहानी का कलेक्शन छठ गीत और वन देवी मंदिर से है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म में भोजपुरी का फेमस छठ गीत ‘पहिले पहिल छठी मैया’ लिया गया है। इस गाने को भोजुपरी ऑडियंस में तो काफी पसंद किया जाता था, वहीं अब ये गाना हिंदी ऑडियंस में भी काफी फेमस हो गया है। तो चलिए जानते हैं गाने का मतलत और इसके सिंगर के बारे में?

पहले जान लेते हैं ‘पहिले पहिल छठी मैया’ गानें की खूबसूरत लाइनें

पहिले पहिल हम कईनी,

छठी मईया व्रत तोहार ।

करिहा क्षमा छठी मईया,

भूल-चूक गलती हमार ।

सब के बलकवा के दिहा,

छठी मईया ममता-दुलार ।

पिया के सनईहा बनईहा,

मईया दिहा सुख-सार ।

नारियल-केरवा घोउदवा,

साजल नदिया किनार ।

सुनिहा अरज छठी मईया,

बढ़े कुल-परिवार ।

घाट सजेवली मनोहर,

मईया तोरा भगती अपार ।

लिहिएं अरग हे मईया,

दिहीं आशीष हजार ।

पहिले पहिल हम कईनी,

छठी मईया व्रत तोहर ।

करिहा क्षमा छठी मईया,

भूल-चूक गलती हमार ।

‘पहिले पहिल छठी मैया’ गाने से भोजपुरी और बिहार के लोगों की असीम आस्था जुड़ी हुई है। ‘पहिले पहिल छठी मैया’ गाने के बिना छठ का पर्व अधूरा लगता है। ये मान लीजिए कि ये गाना छठ के पर्स की जान है। आपको हर जगह ये गाना सुनने को मिलेगा।

क्या है ‘पहिले पहिल छठी मैया’ गाने का मतलब…

पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहर। करिह क्षमा छठी मईया, भूल-चूक गलती हमार।

मतलब: हे छठी मईया, आज मैंने आपका यह व्रत पहली बार किया है। पूजा-पाठ के दौरान मुझसे जो भी भूल-चूक या गलती हो गई हो, उसे क्षमा करिएगा।

गोदी के बलकवा के दीह, छठी मईया ममता-दुलार। पिया के सनेहिया बनइह, मइया दीह सुख-सार।

मतलब: हे मैया, आपने मेरी गोद में जो बच्चा दिया हे उसे अपनी ममता और दुला देन। मेरे पति का स्नेह मुझ पर सदा बना रहे और हमारे घर-परिवार में सुख-शांति व समृद्धि (सार) वास करे।

नारियल-केरवा घउदवा, साजल नदिया किनार। सुनिहा अरज छठी मैया, बढ़े कुल-परिवार।

मतलब: नदी के किनारे नारियल और केले के घवद (झुंड) से बहुत ही सुंदर घाट सजा हुआ है। हे छठी मईया, मेरी प्रार्थना (अरज) सुनिए और हमारे कुल व परिवार को आगे बढ़ाइए।

घाट सजेवली मनोहर, मइया तोरा भगती अपार। लिहिना अरगिया हे मइया, दीहीं आशीष हजार।

मतलब: हे मैया, आपकी अपार भक्ति के कारण मैंने इस घाट को बहुत मनमोहक सजाया है। हे मैया, मेरा अर्घ्य स्वीकार करें और मुझे हजारों आशीर्वाद दें।

‘द वन’ का है बिहार से खास कनेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) रिलीज होने के बाद से चर्चा में है। फिल्म की कहानी का कनेक्शन छठ गीत और वन देवी मंदिर से है। ऐसे में फिल्म में जब दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा की आवाज में उनका मशहूर छठ गीत ‘पहिले पहिल छठी मैया’ सुनाई देता है, तो यह पल दर्शकों को भावुक कर देता है।

लीजेंड्री सिंगर में गाया था ये गाना

‘पहिले पहिल छठी मैया’ गाने को लीजेंड्री और दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा ने अपनी अवाज दी थी। ‘द वन’ फिल्म में इस गाने को शारदा जी को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया है। ये गाना साल 2016 में गाया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN