Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/netflix_october_1790568487463_5Xtv_1790568500487_xsUi_8ece99af-fbfa-4117-9f09-de6caea31fcf_r7Br.pngOTT Netflix: अक्टूबर 2026 में नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री, हॉरर, थ्रिलर, ड्रामा और ‘रोडीज रीबर्थ’ जैसे रियलिटी शो सहित रोमांचक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
Nअक्टूबर शुरू होने वाला है और इसी के साथ अक्टूबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट भी सामने आ गई है। अगले महीने सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही 14 फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। आइए आपको इनके नाम और इनकी कहानी के बारे में बताते हैं।
1. शूमाकर’ 94 – द बर्थ ऑफ अ लीजेंड (Schumacher ’94 – The Birth of a Legend)
रिलीज डेट: 2 अक्टूबर 2026
क्या है खास: यह डॉक्यूमेंट्री फॉर्मूला 1 रेसर माइकल शूमाकर के करियर के उस ऐतिहासिक दौर को दिखाएगी, जब उन्होंने 1994 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। इसमें पर्सनल इंटरव्यू और पुरानी फुटेज के जरिए उस सीजन और बढ़ती ‘शूमी मेनिया’ की झलक देखने को मिलेगी।
2. सुपर बूमी (Super BOOMi)
रिलीज डेट: 5 अक्टूबर 2026
क्या है खास: बूमी और उसके दोस्तों ने अपनी एक वर्चुअल गेमिंग दुनिया बनाई है। इसी दुनिया में वे अपनी कल्पनाशक्ति, टीमवर्क और मजेदार आविष्कारों की मदद से नए नए चैलेंजेज और एडवेंचर्स का सामना करते हैं।
3. आई एम सोलो (I Am Solo)
रिलीज डेट: 7 अक्टूबर 2026
क्या है खास: प्यार और पार्टनर की तलाश कर रहे कुछ सिंगल्स ‘सोलो नेशन’ में पहुंचते हैं। यहां उनकी मुलाकात पार्टनर्स से होती है। डेटिंग, आपसी टकराव और रिश्तों के उतार-चढ़ाव के बीच हर कोई अपने लिए सच्चा प्यार को तलाशने की कोशिश करता है।
4. बिलो (Below)
रिलीज डेट: 8 अक्टूबर 2026
क्या है खास: समुद्र किनारे बसे एक छोटे से शहर में अचानक एक रहस्यमयी समुद्री जीव का आतंक शुरू हो जाता है। ऐसे में एक मछुआरा अपने परिवार और समुदाय को बचाने के लिए उस खतरनाक जीव का सामना करता है।
5. टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट (Take Charge of My Heart)
रिलीज डेट: 9 अक्टूबर 2026
क्या है खास: कहानी एक बड़े कारोबारी घराने के वारिस की है, जिसके शरीर में आर्टिफिशियल हार्ट लगा है। उसकी जिंदगी तब बदलती है जब उसकी मुलाकात एक ऐसी लड़की से होती है, जिसके अंदर सचमुच बिजली जैसी शक्ति है। दोनों के बीच एक डील होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता दिल से जुड़ने लगता है।
6. एनिमल्स (Animals)
रिलीज डेट: 9 अक्टूबर 2026
क्या है खास: लॉस एंजिल्स के मेयर पद के एक उम्मीदवार और उसकी पत्नी की जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब उनके बेटे का अपहरण हो जाता है। बेटे को छुड़ाने के लिए दोनों फिरौती की रकम जुटाने में लग जाते हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें कुछ ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं जो उनकी पूरी दुनिया को बिखेर सकते हैं।
7. हाऊ टू ट्रेन यॉर ड्रेगन (How to Train Your Dragon)
रिलीज डेट: 13 अक्टूबर 2026
क्या है खास: कहानी एक शर्मीले वाइकिंग लड़के की है, जिसकी दोस्ती एक ड्रैगन से हो जाती है। दोनों की यह अनोखी दोस्ती इंसानों और ड्रैगन्स के बीच सालों से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने की दिशा में बढ़ती है।
8. द ट्रैप (The Trap)
रिलीज डेट: 13 अक्टूबर 2026
क्या है खास: लेखिका अपनी बहन की हत्या के बाद पिछले 10 सालों से घर से बाहर नहीं निकली है। एक दिन उसे टीवी पर एक ऐसा शख्स दिखाई देता है, जिसे देखकर उसे लगता है कि वही उसकी बहन का हत्यारा है। इसके बाद वह सच सामने लाने के लिए एक बेहद जोखिम भरी योजना बनाती है।
9. विथिन (Within)
रिलीज डेट: 15 अक्टूबर 2026
क्या है खास: अलेक्जेंडर परिवार एक नए घर में रहने आता है, लेकिन जल्द ही उनकी टीनएज बेटी हन्ना को वहां कुछ अजीब घटनाओं का एहसास होने लगता है। जैसे-जैसे वह इन घटनाओं की तह तक पहुंचती है, उसके सामने एक खौफनाक सच आता है।
10. द स्टॉर्म (The Storm)
रिलीज डेट: 15 अक्टूबर 2026
क्या है खास: यूनिवर्सिटी के पुराने दोस्त एक लग्जरी लॉज में बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए इकट्ठा होते हैं। इसी दौरान आए तूफान की वजह से सभी वहां फंस जाते हैं। इसके बाद जश्न का माहौल पुराने गिले-शिकवे, धोखे और आपसी टकराव में बदल जाता है।
11. हॉलीवुड आर्ट्स (Hollywood Arts)
रिलीज डेट: 15 अक्टूबर 2026
क्या है खास: ट्रिना वेगा की हॉलीवुड आर्ट्स में वापसी होती है। इस बार उसके सामने प्रतिभाशाली युवाओं की नई पीढ़ी है, जिन्हें वह स्टारडम की राह दिखाने की कोशिश करती है। इस सफर में महत्वाकांक्षा, शोहरत की चाह और ढेर सारी मजेदार उथल-पुथल देखने को मिलेगी।
12. फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स (Final Destination Bloodlines)
रिलीज डेट: 16 अक्टूबर 2026
क्या है खास: एक कॉलेज स्टूडेंट को पता चलता है कि उसका पूरा परिवार मौत के निशाने पर है। इसकी जड़ें उसकी दादी के उस पुराने पूर्वाभास से जुड़ी हैं, जिसकी वजह से कई ऐसे लोगों की जान बच गई थी जिनका बचना किस्मत में नहीं था। अब मौत अपना अधूरा हिसाब पूरा करने लौटती है।
13. रोडीज रीबर्थ (Roadies Rebirth)
रिलीज डेट: 16 अक्टूबर 2026, शाम 7 बजे
क्या है खास: ‘रोडीज रीबर्थ’ के नाम से रोडीज का नया एडिशन नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इसे 16 अक्टूबर को शाम 7 बजे रिलीज किया जाएगा।
14. द लास्ट हाउस ऑफ द लेफ्ट (The Last House on the Left)
रिलीज डेट: 21 अक्टूबर 2026
क्या है खास: एक कपल कुछ अनजान लोगों को अपने घर में पनाह देता है। बाद में उन्हें पता चलता है कि यही लोग उनकी बेटी के साथ हुई दर्दनाक घटना के जिम्मेदार हैं। सच्चाई सामने आने के बाद दोनों उनसे बदला लेने की खतरनाक योजना बनाते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



