Home LIFESTYLE NEWS HINDI क्या बनाएं हैं कभी आंवला के लड्डू, सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने...

क्या बनाएं हैं कभी आंवला के लड्डू, सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेस्ट, नोट कर लें रेसिपी

7
0

Source :- INDIATV NEWS

सर्दियों में आंवला का सीजन होता है। आपको इसे किसी न किसी तरह अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आंवला का अचार, आंवले का जूस, आंवले के मुरब्बा और आंवले की सब्जी तो लोग काफी बनाते हैं लेकिन आज हम आपको आंवला के लड्डू बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। आंवला के लड्डू को एक बार बनाकर महीने भर के लिए स्टोर कर सकते हैं। रोजाना एक आंवले का लड्डू खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप कम बीमार पड़ेंगे। आंवला में विटामिन सी भरपूर होता है जिससे आपके बालों, त्वचा, आंखों और यहां तक कि पेट को भी भरपूर लाभ मिलेगा। स्वाद और पोषण से भरपूर आंवले के ये लड्डू सर्दियों में खाने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। आइये जानते हैं आंवला के लड्डू की आसान रेसिपी।

आंवला के लड्डू की रेसिपी

पहला स्टेप- इसके लिए आपको ताजा आंवला लेने हैं। आप चाहें तो कच्चे आंवला को धोकर ऐसे ही कद्दूकस कर लें। अगर इस तरह इस्तेमाल नहीं करना तो आंवला को किसी छन्नी पर रखकर 5 मिनट के लिए भाप में पका लें। इससे आंवला ज्यादा सॉफ्ट हो जाएंगे और आप इन्हें आसानी से कद्दूकस कर सकते हैं। आंवला की गुठली निकालकर फेंक दें।

दूसरा स्टेप- अब एक कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी डालें। घी में आंवला डालकर थोड़ी देर के लिए उलट-पलट करते हुए पकाएं। जब आंवला पक जाए तो इसमें थोड़ा कद्दूकस किया सूखा नारियल डालें। अब आप अपनी पसंद के दूसरे ड्राई फ्रूट्स भी इसमें बारीक काटकर मिला सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स आपके लिए ऑप्शनल हैं। 

तीसरा स्टेप-आंवला के लड्डू को मीठा बनाने के लिए इसमें आप गुड़ या शक्कर का इस्तेमाल करें। जरूरत के हिसाब से गुड़ या शक्कर डाल दें। सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। इसमें फ्लेवर के लिए इलायची का पाउडर डाल दें। ठंडा होने पर इससे छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

चौथा स्टेप- आंवला के स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार हैं। आप इन्हें किसी कांच के जार में स्टोर करके महीनेभर तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें से रोज एक लड्डू खुद खाएं और अपने बच्चों को खिलाएं। आंवला के लड्डू खाने से शरीर को विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मिलेंगे। जिससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप कम बीमार पड़ेंगे।

SOURCE : INDIATV NEWS