Source :- LIVE HINDUSTAN
Jamun Pulse Candy Mocktail: गर्मी में ठंडी और टेस्टी ड्रिंक चाहिए तो जामुन और पल्स कैंडी से बनी यह मॉकटेल ट्राई करें। इसका चटपटा स्वाद और ठंडक आपको तुरंत रिफ्रेश कर देगा और घर पर आसानी से बन जाएगा।
गर्मी का मौसम आते ही शरीर कुछ ठंडा, खट्टा और मजेदार पीने की मांग करने लगता है। ऐसे में अगर आम ड्रिंक से हटकर कुछ नया मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। जामुन पल्स कैंडी मॉकटेल ठीक ऐसा ही एक अनोखा ड्रिंक है, जो पहली ही चुस्की में दिमाग को फ्रेश कर देता है।
जामुन का खट्टा-मीठा स्वाद, पल्स कैंडी की चटपटी मिठास और पुदीने की ठंडी खुशबू मिलकर इसे बेहद खास बना देते हैं। ऊपर से हल्की मिर्च का ट्विस्ट इसे और भी मजेदार बना देता है। यह ड्रिंक सिर्फ प्यास नहीं बुझाता, बल्कि गर्मी की थकान को भी दूर कर देता है। खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है और हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं।
जामुन पल्स कैंडी मॉकटेल के लिए जरूरी चीजें
जामुन
पल्स कैंडी
पुदीना के पत्ते
लाल मिर्ची पाउडर
सोडा
नींबू का रस (ऑप्शनल)
बर्फ के टुकड़े
जामुन पल्स कैंडी मॉकटेल- स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
स्टेप 1 – जामुन तैयार करें
सबसे पहले ताजे जामुन लें और उन्हें हल्का सा मसल लें। ध्यान रखें कि उन्हें बहुत ज्यादा बारीक ना करें, बस रस और टुकड़े बने रहें ताकि स्वाद अच्छा आए।
स्टेप 2 – पल्स कैंडी का मिश्रण
अब पल्स कैंडी को दरदरा पीस लें। एक प्लेट में इसका पाउडर निकालें। इसमें एक चुटकी लाल मिर्च और कुछ पुदीने के पत्ते डालकर अच्छे से मिला लें। यह मिश्रण मॉकटेल को खास चटपटा स्वाद देगा।
स्टेप 3 – मॉकटेल तैयार करना
अब एक मिक्सिंग ग्लास लें। उसमें बर्फ के टुकड़े डालें। इसके बाद मसले हुए जामुन डालें और ऊपर से तैयार किया हुआ पल्स कैंडी मिश्रण डालें। अब इसमें ठंडा सोडा पानी मिलाएं।
स्टेप 4 – अच्छे से मिलाना
सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि स्वाद हर घूंट में बराबर आए। हल्का हिलाने के बाद इसका रंग और खुशबू दोनों ही बहुत आकर्षक लगेंगे।
स्टेप 5 – सर्व करने का मजा
अब आपकी जामुन पल्स कैंडी मॉकटेल तैयार है। इसे एक सुंदर गिलास में डालें और ऊपर से पुदीने की पत्ती से सजाएं। ठंडा-ठंडा पीकर इसका पूरा मजा लें।
छोटा सा टिप: अगर आप स्वाद को और बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें नींबू का हल्का रस भी मिला सकते हैं। इससे इसका चटपटा स्वाद और भी मजेदार हो जाएगा।
मॉकटेल की खास बातें –
- रंग और खुशबू इतनी आकर्षक होती है कि इसे देखकर ही पीने का मन कर जाए।
- इसे पीते ही थकान कम लगती है और दिमाग को तुरंत ताजगी का झटका मिलता है।
- हर घूंट में खट्टापन, मिठास और हल्की तीखापन का धमाकेदार मेल मिलता है, जो स्वाद को बिल्कुल अलग लेवल पर ले जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







