Home rss world hindi खतरा अभी टला नहीं? फ्लाईदुबई ने तेल अवीव जाने वाली सभी फ्लाइट्स...

खतरा अभी टला नहीं? फ्लाईदुबई ने तेल अवीव जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कीं

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फ्लाईदुबई ने तेल अवीव जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर अस्थायी रूप से लोक लगा दी है। एयरलाइन की तरफ से यह फैसला 30 सितंबर को हुई घटना के बाद लिया गया है। इसमें एक ओमानी पायलट ने फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की थी।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की नाकाम कोशिश के बाद एयरलाइन ने बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने तेल अवीव जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कुछ समय के लिए रोक दिया है। एयरलाइन के सीईओ ने कहा कि फ्लाईदुबई इस मामले में जारी जांच में पूरा सहयोग कर रही है।

फ्लाईदुबई की तरफ से यह फैसला फ्लाइट संख्या FZ 1073 से जुड़ी घटना के बाद लिया गया है। फ्लाईदुबई ने कहा है कि अधिकारियों के निर्देश के बाद तेल अवीव की उड़ानों को अगली सूचना तक अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि उसकी टीमें इस रुकावट से प्रभावित यात्रियों की मदद करने और उन्हें उनकी मंजिल तक पहुँचाने के लिए काम कर रही हैं।

फ्लाईदुबई के सीईओ गैल अल गैथ ने इस घटना के बारे में अपडेट जारी करते हुए कहा कि सभी 172 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार के बारे में भी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि मेडीकल मंजूरी मिलने के बाद वह यूएई लौट आए हैं।

फ्लाईदुबई के सीईओ ने की पायलट, क्रू और यात्रियों की तारीफ

गैथ ने इस घटना से प्रभावित कैप्टन स्मित मच्छार समेत अन्य क्रू सदस्यों की विमान को सुरक्षित रखने और यात्रियों की जान को बचाने के लिए तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने उन यात्रियों की भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने आपातकालीन स्थिति में धैर्य बनाए रखा और क्रू को स्थिति संभालने में मदद की। गैथ ने कहा, “मैं हमारे कैप्टन और पायलटों के प्रोफेशनलिज्म और लगन की तारीफ करना चाहता हूँ, जिन्होंने विमान को सुरक्षित रखा और उसे सही-सलामत उतारा। इसके साथ ही केबिन क्रू की भी तारीफ करता हूँ। मैं उन यात्रियों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुश्किल हालात में हमारे क्रू की मदद की।”

घटना की जांच के नतीजों को सामने आने का इंतजार- फ्लाईदुबई सीईओ

फ्लाईदुबई के सीईओ गैथ ने कहा कि संबंधित अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि FZ 1073 में क्या हुआ, इसे लेकर कई सवाल हैं। संबंधित अधिकारियों की अगुवाई में और फ्लाईदुबई के पूरे सहयोग से एक पूरी आधिकारिक जाँच चल रही है। यह जरूरी है कि हम इस प्रक्रिया से सच सामने आने दें।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN