Home rss world hindi खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान पर दागी मिसाइल, अमेरिका ने...

खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान पर दागी मिसाइल, अमेरिका ने किया ईरान के दावे का खंडन

7
0

Source :- INDIATV NEWS

तेहरान: ईरान की सेना ने शनिवार को दावा क‍िया क‍ि शुक्रवार रात खाड़ी के ऊपर एक अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान पर मिसाइल दागी गई। इसके बाद व‍िमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, हालांक‍ि ईरानी सेना के इस दावे को अमेर‍िकी सेंट्रल कमांड ने खार‍िज करते हुए बताया क‍ि अमेरिका के क‍िसी भी व‍िमान के साथ ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है।

ईरान ने क्या दावा किया?

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, ईरान की सेना ने शनिवार को दावा क‍िया क‍ि ईरान के एकीकृत वायु रक्षा नेटवर्क के तहत काम कर रही प्रणालियों ने खाड़ी क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहे एक घुसपैठिए विमान का पता लगाया था। इसके बाद तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने शुक्रवार रात खाड़ी क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान पर मिसाइल दागी। घटना के बाद व‍िमान की आपात लैंड‍िंग कराई गई। सेना ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि विमान को निशाना बनाकर दागी गई एक मिसाइल उसके पास जाकर फटी, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। ईरान का दावा है कि इसके बाद पायलट को अपना मिशन बीच में ही छोड़ना पड़ा।

हालांकि, दूसरी ओर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर जारी एक बयान में ईरान के दावे को खारिज कर दिया। अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान ने किसी अमेरिकी एफ-16 विमान पर हमला नहीं किया। सेंटकॉम के बयान में कहा गया, “मध्य पूर्व में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य लड़ाकू विमान सुरक्षित हैं और उनकी पूरी जानकारी हमारे पास है।” इस तरह इस घटना को लेकर ईरान और अमेरिका के दावे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। फिलहाल स्वतंत्र रूप से यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि खाड़ी क्षेत्र में वास्तव में क्या हुआ था।

प्रतिबंधों के आगे नहीं झुकेगा ईरान

ईरान के उप विदेश मंत्री (कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों) काजेम गरीबाबादी ने शनिवार को कहा कि अमेरिका की ओर से ईरान पर लगाई गई आर्थिक नाकेबंदी को तेहरान एक तरह का युद्ध मानता है और इसे खत्म करने के लिए वह सभी जरूरी कदम उठाएगा। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पत्रकारों से बातचीत में गरीबाबादी ने कहा कि ईरान कभी राजनीतिक मांगों को मनवाने के लिए आर्थिक दबाव स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने दोहराया कि देश इस नाकेबंदी का जवाब उचित तरीकों से देगा।

उन्होंने बताया कि ईरान अब भी कतर समेत विभिन्न मध्यस्थ देशों के संपर्क में है, ताकि यह देखा जा सके कि कूटनीति के लिए दोबारा कोई अवसर बनाया जा सकता है या नहीं। इसके लिए आमने-सामने की बैठकों के साथ-साथ वर्चुअल बातचीत भी जारी है।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, गरीबाबादी ने पुष्टि की कि शुक्रवार रात एक कतरी प्रतिनिधिमंडल तेहरान आया था। दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक चर्चा हुई, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल लौट गया। उन्होंने कतर की कूटनीतिक कोशिशों और दोनों पक्षों के बीच संवाद बनाए रखने में उसकी भूमिका की सराहना की।

उप विदेश मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची की ओर से पहले ओमान के सुल्तान को दिया गया ईरान का दो-दिवसीय प्रस्ताव अभी कायम है। उन्होंने कहा कि यही तेहरान की ओर से औपचारिक रूप से पेश की गई एकमात्र योजना है। उनके मुताबिक, बातचीत में आगे बढ़ने की संभावना इस बात पर निर्भर करेगी कि अमेरिका इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए जरूरी शर्तों को पूरा करता है या नहीं।

ये भी पढ़ें:

रियाद को दहलाने की कोशिश! सऊदी पर हूती का बड़ा हमला, 3 बैलिस्टिक मिसाइलें मार गिराईं

SOURCE : INDIATV NEWS