Home rss business hindi खुलते ही 165 रुपये पर पहुंचा IPO, पहले दिन ही निवेशकों को...

खुलते ही 165 रुपये पर पहुंचा IPO, पहले दिन ही निवेशकों को 33% का फायदा, आपका है दांव?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Pranav Constructions IPO listing: प्रणव कंस्ट्रक्शन आईपीओ की सधी शुरुआत हुई है। आईपीओ की बीएसई में 30.65 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 162 रुपये पर लिस्टिंग हुई है। वहीं, एनएसई में कंपनी का आईपीओ 33.06 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 165 रुपये पर लिस्ट हुआ है। बता दें, धमाकेदार लिस्टिंग की वजह से निवेशकों को पहले दिन ही तगड़ा मुनाफा हो गया।

घरेलू शेयर बाजारों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। शेयर बाजार में पिछले हफ्ते भी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, आज 3 दिन के बाद घरेलू मार्केट खुला है।

124 रुपये प्राइस बैंड (Pranav Constructions IPO Price band)

प्रणव कंस्ट्रक्शन आईपीओ का फाइनल प्राइस बैंड कंपनी ने 124 रुपये निर्धारित किया था। आईपीओ 7 सितंबर को खुला था। निवेशकों के पास यह आईपीओ 9 सितंबर तक रिटेल निवेशकों के लिए ओपन था। इस आईपीओ के लिए कंपनी लॉट साइज 124 शेयरों का बनाया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14880 रुपये का दांव लगाना पड़ा है।

GMP कर रहा था मजबूत लिस्टिंग के संकेत (Pranav Constructions GMP Today)

इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में निवेशकों का उत्साह बना हुआ था। आज 15 सितंबर को आईपीओ ग्रे मार्केट में 53 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 42 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को संकेत दे रहा था। ग्रे मार्केट में इस समय यह आईपीओ सबसे मजबूत स्थिति में है।

351.03 करोड़ रुपये का साइज

इस आईपीओ का साइज 351.03 करोड़ रुपये का था

आईपीओ में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल था। ओएफएस के जरिए कंपनी ने 28.57 लाख शेयर जारी किए हैं। जिसकी कीमत 35.43 करोड़ रुपये है। वहीं, फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी ने 315.60 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

126 गुना सब्सक्रिप्शन

इस आईपीओ को तीन दिन के ओपनिंग के दौरान कुल 126 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में 45 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं, क्यूआईबी में यह आईपीओ 268 गुना सब्सक्राइब किया गया। एनआईआई में 217 गुना आईपीओ को सब्सक्रिप्शन मिला है।

यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 4 सितंबर को खुल गया था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 84.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत के नीचे

आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स और प्रमोटर्स ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 63.35 प्रतिशत थी। वहीं, अब यह घटकर 49.03 प्रतिशत हो गई है। वहीं, पब्लिक के पास हिस्सा 50.97 प्रतिशत हो चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN