Home rss business hindi IT शेयरों में अचानक तूफानी तेजी, HCLसे TCS तक 6% से...

IT शेयरों में अचानक तूफानी तेजी, HCLसे TCS तक 6% से अधिक क्यों उछले?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारतीय शेयर बाजार में IT शेयरों ने मंगलवार को जोरदार वापसी की। Nifty IT इंडेक्स 4.87% उछलकर 30,330 के स्तर पर पहुंच गया। इंडेक्स में शामिल ज्यादातर प्रमुख शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। एचसीएल टेक, एलएंडटी टेक्नोलॉजी और एम्फेसिस जैसे शेयरों में 6% से ज्यादा की तेजी है, जबकि इन्फोसिस, TCS और टेक महिंद्रा करीब 5% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।

अमेरिका में क्या हुआ कि उछलने लगे IT शेयर

आईटी स्टॉक्स में आज उछाल की बड़ी वजह अमेरिका में कारोबार करने वाले भारतीय IT कंपनियों के ADR में सोमवार को आई तेज बढ़त है। अमेरिकी बाजार में इन्फोसिस के ADR करीब 6% चढ़े, जबकि विप्रो के ADR में करीब 1% की तेजी रही।

आइए जानते हैं सुबह के सत्र में किस IT शेयर में कितनी तेजी रही…

HCL Technologies: HCL Tech इस लिस्ट में सबसे ज्यादा तेजी वाले बड़े शेयरों में रहा। शेयर 6.62% चढ़कर ₹1,285.90 पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार के दौरान ही यह ₹1,289.30 तक पहुंच गया। इसका 52-वीक हाई ₹1,780.10 और लो ₹1,030 है। एक महीने में शेयर 5.24% नीचे है। यानी आज की तेज रिकवरी के बावजूद शेयर अभी अपने 52-वीक हाई से काफी नीचे है।

L&T Technology Services: LTTS में भी जबरदस्त खरीदारी दिख रही है। शेयर 6.32% बढ़कर ₹4,545 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सुबह पौने दस बजे तक डे हाई ₹4,568.90 रहा। शेयर का 52-वीक हाई ₹6,429.50 है, जो मौजूदा भाव इससे करीब 29% नीचे है। पिछले 30 दिनों में भी शेयर 3.64% कमजोर रहा है।

एम्फेसिस: Mphasis का शेयर 6.24% बढ़कर ₹2,438.20 पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में ही यह ₹2,461.10 तक गया। इसका 52-वीक हाई ₹3,037.20 और लो ₹2,013 है। यानी आज की तेजी के बाद भी शेयर अपने साल के ऊपरी स्तर से करीब 20% नीचे है।

टेक महिंद्रा: इसमें भी निवेशकों की जोरदार खरीदारी रही। पौने दस बजे के करीब शेयर 5.20% उछलकर ₹1,621.20 पर ट्रेड कर रहा था और उस समय तक इसका इंट्राडे हाई ₹1,633.20 रहा। पिछले 30 दिनों में शेयर सिर्फ 0.61% नीचे है। इसका 52-वीक हाई ₹1,854 है, यानी मौजूदा भाव उससे करीब 13% नीचे है।

TCS: देश की सबसे बड़ी IT कंपनियों में शामिल TCS का शेयर 5.05% बढ़कर ₹2,312 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह ₹2,322.40 तक गया। TCS का 52-वीक हाई ₹3,350 और लो ₹1,976.80 है। पिछले 30 दिनों में शेयर 1.86% नीचे है।

Infosys: इस शेयर में भी करीब 5% की तेजी है। शेयर 5.03% बढ़कर ₹1,089.90 पर ट्रेड कर रहा था। डे हाई ₹1,097.70 रहा। इन्फोसिस का 52-वीक हाई ₹1,728 और लो ₹982.40 है। पिछले 30 दिनों में शेयर 6.69% नीचे है।

Wipro: इसमें तेजी बाकी बड़े IT शेयरों की तुलना में थोड़ी कम रही। शेयर 3.07% बढ़कर ₹172.54 पर ट्रेड कर रहा था। शेयर का 52-वीक हाई ₹273.10 और लो ₹165.16 है। पिछले 30 दिनों में इसमें 6.18% की गिरावट रही है। मौजूदा भाव 52-वीक लो से ज्यादा दूर नहीं है।

पर्सिस्टेंट सिस्टम: यह शेयर 3.92% बढ़कर ₹5,732 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में यह ₹5,759 तक गया। शेयर का 52-वीक हाई ₹6,599 है। पिछले 30 दिनों में 3.05% की तेजी के बावजूद यह अपने 52-वीक हाई से अभी करीब 13% नीचे है। दूसरी ओर कोफोर्ज में 1.04% की मामूली तेजी थी जबकि, OFSS का शेयर 1.84% बढ़कर ₹11,980 पर ट्रेड कर रहा था।

ADR क्या होता है?

ADR यानी American Depositary Receipt एक तरह का प्रमाणपत्र है, जिसे अमेरिकी बैंक जारी करता है। इसके जरिए किसी विदेशी कंपनी के शेयरों में अमेरिकी शेयर बाजार में कारोबार किया जा सकता है। इसलिए भारतीय कंपनियों के ADR में होने वाली तेज हलचल अक्सर भारतीय बाजार में उनके शेयरों के शुरुआती रुख का संकेत देती है।

अब फेड के फैसले पर नजर

भारतीय IT कंपनियों के लिए अगली बड़ी घटना अमेरिकी फेडरल रिजर्व का नीतिगत फैसला है। यह फैसला 16 सितंबर को आना है। बाजार में फिलहाल 25 बेसिस प्वाइंट की दर वृद्धि की करीब 90% संभावना मानी जा रही है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड करीब 5% तक पहुंच गई है। इससे महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है।

भारतीय IT कंपनियों के लिए क्यों अहम है अमेरिका?

Infosys, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियों की कमाई का बड़ा हिस्सा उत्तर अमेरिकी बाजार से आता है। ऐसे में अमेरिका की ब्याज दरें, महंगाई, कंपनियों का टेक्नोलॉजी पर खर्च और AI में निवेश की रफ्तार सीधे तौर पर इनके कारोबार को प्रभावित कर सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN