Home - खुल गया राज, लॉन्च से पहले देखें Google Pixel 11 सीरीज के...

खुल गया राज, लॉन्च से पहले देखें Google Pixel 11 सीरीज के सभी मॉडल की कीमत

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Google Pixel 11 Series फोन खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ये फोन 12 अगस्त को लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्च से पहले ही चारों मॉडल Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold की कीमत सामने आ गई है। देखें बजट में है या नहीं

Google Pixel 11 को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कंपनी 12 अगस्त को होने वाले ‘Made by Google’ इवेंट में नए पिक्सेल फोन लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने सार्वजनिक रूप से इस कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, लेकिन ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन और यूट्यूबर मार्केस ब्राउनली (एमकेबीएचडी) द्वारा शेयर किए गए इनवाइट लॉन्च डेट कंफर्म करते हैं। इस इवेंट में कंपनी के नई Google Pixel 11 सीरीज के साथ-साथ Google Pixel Watch 5 और नेक्स्ट जनरेशन के Pixel Buds लॉन्च करने की उम्मीद है। इनवाइट के ऑनलाइन सामने आने के तुरंत बाद, चार Google Pixel 11 सीरीज हैंडसेट की कीमत, स्टोरेज ऑप्शन और कलर ऑप्शन लीक हो गए। उम्मीद है कि Pixel 10 लाइनअप की तुलना में इन हैंडसेट की कीमत में काफी बढ़ोतरी होगी। साथ ही, हो सकता है कि कंपनी इन फोन के लिए 128GB स्टोरेज ऑप्शन लॉन्च न करे। कितनी होगी कीमत, चलिए बताते हैं…

इतनी होगी Google Pixel 11 सीरीज के अलग-अलग मॉडल की कीमत (संभावित)

डीलैब्स ने टिप्स्टर बिलबिल-कुन के सहयोग से अपकमिंग Google Pixel 11 सीरीज के बारे में खास डिटेल शेयर की है। स्टैंडर्ड Google Pixel 11 को कथित तौर पर ईयू और UK में बेस 256GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए क्रमशः यूरो 999 (लगभग 1,08,000 रुपये) और GBP 879 (लगभग 1,12,000 रुपये) की शुरुआती कीमतों पर लॉन्च किया जाएगा। इस बीच, 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमशः यूरो 1,129 (लगभग 1,23,000 रुपये) और GBP 999 (लगभग 1,27,000 रुपये) हो सकती है।

दूसरी ओर, Google Pixel 11 Pro कथित तौर पर 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत यूरो 1,199 (लगभग 1,30,000 रुपये), यूरो 1,329 (लगभग 1,44,000 रुपये) और ईयू में यूरो 1,589 (लगभग 1,72,000 रुपये) और GBP 1,079 (लगभग रुपये) होगी। यूके में (लगभग 1,37,000 रुपये), GBP 1,199 (लगभग 1,52,000 रुपये), और GBP 1,429 (लगभग 1,81,000 रुपये) होगी।

इसी तरह, Google Pixel 11 Pro XL तीन वेरिएंट 256GB, 512GB और 1TB में लॉन्च होगा। इसकी कीमत ईयू में क्रमश: यूरो 1,399 (लगभग 1,52,000 रुपये), यूरो 1,529 (लगभग 1,66,000 रुपये) और यूरो 1,789 (लगभग 1,94,000 रुपये) और यूके में लगभग GBP 1,279 (लगभग 1,62,000 रुपये), GBP 1,399 (लगभग 1,78,000 रुपये) और GBP 1,629 (लगभग 2,07,000 रुपये) हो सकती है।

अंत में, कंपनी के नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल, Google Pixel 11 Pro Fold भी Pro XL मॉडल की तरह तीन वेरिएंट 256GB, 512GB और 1TB में लॉन्च होगा। इसकी कीमत यूरोपीय बाजारों में क्रमश: यूरो 1,999 (लगभग 2,17,000 रुपये), यूरो 2,129 (लगभग 2,31,000 रुपये) और यूरो 2,389 (लगभग 2,59,000 रुपये) हो सकती है, जबकि यूके में इसकी कीमत GBP 1,799 (लगभग 2,28,000 रुपये), GBP 1,919 (लगभग 2,44,000 रुपये) और और GBP 2,149 (लगभग 2,73,000 रुपये) होगी।

इससे पता चलता है कि माउंटेन व्यू-आधारित तकनीकी दिग्गज अपने स्मार्टफोन के लिए बेस 128GB स्टोरेज ऑप्शन पेश नहीं करेगा, जैसा कि उसने Google Pixel 10 सीरीज और पुराने मॉडलों के साथ किया था। अगर यह सच है, तो यह इस साल स्टैंडर्ड iPhone 17 मॉडल के लिए ऐप्पल की रणनीति के समान होगा। इसके अलावा, पिछली पीढ़ी की तुलना में फोन की कीमत में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा सकती है।

इन कलर्स में आ सकते हैं फोन (संभावित)

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Google Pixel 11, ईयू और UK में Fuchsia, Light Sterling, Midnight Haze और Moss कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL के Dune, Light Fog, Midnight Haze और Pine कलर ऑप्शन में आने की खबर है। आखिर में, Google Pixel 11 Pro Fold को Midnight Haze और Pine शेड्स में पेश किया जा सकता है। हालांकि, इन फोन्स के 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स सिर्फ Midnight Haze शेड में ही उपलब्ध होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN