Source :- LIVE HINDUSTAN
Viral hack to clean white dirtiest clothes: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वो शख्स प्रैक्टिकल करके दिखाता है कि कैसे सफेद कपड़े को जो बिल्कुल कई तरह के दाग-धब्बे लगने से मैला हो चुका है वो मेडिकल स्टोर से लाई दो चीजों से दोबारा सफेद चमकदार बना देगा।viral
कपड़ों में कभी हल्दी और मसाले के दाग लग जाते हैं तो कभी पेन या कुछ ऐसे कलर लग जाते हैं तो आसानी से नहीं जाते। वहीं बारिश में तो सफेद कपड़ों में कीचड़ के छींटे पड़ जाए तो उन्हें साफ करना भी मुश्किल हो जाता है। इन गंदे कपड़ों को साफ करने का वैसे तो कई सारा हैक वायरल होता है। लेकिन इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक आदमी दावा करता है कि वो गंदे से गंदे कपड़े को मात्र कुछ ही मिनटों में पानी के घोल में डालते ही साफ कर देगा। तो अगर आपके सफेद कपड़े भी पीले हो चुके हैं या फिर गंदे धब्बे लगे हैं और आप उन्हें साफ करके हार चुकी हैं तो इस वायरल वीडियों में बताए जा रहे नुस्खे को आजमाकर देखें।
गंदे से गंदा सफेद कपड़ा मिनटों में चमक गया
सफेद कपड़े को चमकाने के लिए लाखों जतन करते हैं। लेकिन फिर भी सफेद कपड़े में नई जैसी चमक नहीं आती तो इस वायरल वीडियों में कमाल का हैक बताया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स दावा करता है कि उसने मेडिकल स्टोर से मात्र दो चीजों को लाकर उससे कपड़ों को साफ किया है और गंदा सफेद कपड़ा जिस पर ढेर सारे दाग-धब्बे लगे हैं पानी के घोल में डालते ही बिल्कुल नये जैसा चमकने लगता है।
इन चीजों के धब्बों को साफ करेगा है
वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे सफेद कपड़े पर सब्जी और मसालों के दाग लगाए जाते हैं। साथ ही रंग के धब्बे भी लगाते हैं। और कपड़े को बेहद गंदा कर लेते हैं।
इसके बाद वो मेडिकल स्टोर से दो चीजों को खरीदकर लाता हैं।
पोटैशियम परमैगनैट और कुछ गोलियां विटामिन सी की।
पानी में पोटैशियम परमैगनेट को डालने पर रंग गंदा सा दिखता है और कपड़े को इस घोल में डालने पर कपड़े का रंग भी बदल जाता है। लेकिन जैसे ही इस पानी के घोल में विटामिन सी की गोलियां डाली गईं। पानी बिल्कुल साफ हो गया और इस साफ दिख रहे पानी में यानी पोटैशियम परमैगनेट और विटामिन सी के घोल में गंदे कपड़े को डाला जाता है तो फौरन कपड़ा बिल्कुल साफ हो जाता है और सफेद नजर आने लगता है।
दरअसल, पोटैशियम परमैगनेट एक स्ट्रांग ऑक्सीडाइजर है और कपड़ों के धब्बों को छुड़ाने में मदद करता है। जिससे ये दोनों मिक्सचर किसी भी डिटर्जेंट से ज्यादा कपड़ों को चमकाने में मदद करते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली चीज है कि इस घोल में भूलकर भी रंगीन कपड़ों को ना डालें नहीं तो पूरा रंग उड़ जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






