Source :- LIVE HINDUSTAN

सुबह की शुरुआत पॉजिटिविटी के साथ करने पर दिनभर का समय अच्छा बीतता है। अच्छे दिन की शुरुआत के लिए हम लेकर आए हैं खास शायरियां। ये अपनों को भेजने के लिए बेहतरीन हैं। पढ़िए खास शायरियां-

हर सुबह नई उम्मीद और नई ऊर्जा लेकर आती है। अगर दिन की शुरुआत अच्छे और पॉजिटिव माहौल के साथ करनी है तो आपके लिए हम खास शायरियां लेकर आए हैं। ये खास शायरियां अपनों के साथ शेयर करने के लिए भी बेस्ट हैं। इन शायरियों से आप अपने स्टेटस को भी अपडेट कर सकते हैं। यहां पढें सुबह के लिए बेस्ट शायरियां-

1) सुबह का मौसम और आपकी याद,

एक हल्की सी ठंडक और चाय का साथ,

शुरू हो गया है एक और खूबसूरत दिन,

मुबारक हो आपको यह हसीन शुरुआत।

2)हवाओं के हाथ एक पैगाम भेजा है,

रोशनी के जरिए एक अरमान भेजा है,

फुरसत मिले तो कबूल कर लेना,

इस नाचीज ने सुबह का सलाम भेजा है।

3) पानी की बूंदें फूलों को भिगो रही हैं,

ठंडी लहरें एक ताजगी जगा रही हैं,

हो जाओ आप भी इसमें शामिल,

एक प्यारी सी सुबह आपको बुला रही है।

4) रात का अंधेरा थम गया है,

सूरज का पहरा जम गया है,

उठिए और मुस्कुराइए जनाब,

क्योंकि एक नया दिन फिर से सज गया है।

5) मुस्कुराहट का कोई मोल नहीं होता,

रिश्तों का कोई तोल नहीं होता,

लोग तो मिल जाते हैं हर मोड़ पर,

पर हर कोई आपकी तरह अनमोल नहीं होता।

सुप्रभात!

6) आपकी आँखों को जगा दिया हमने,

सुबह का फर्ज निभा दिया हमने,

मत सोचना कि बस यूं ही याद किया,

उठकर भगवान के बाद आपको याद किया हमने।

7) बनकर खुशबू हम तेरी यादों में रहेंगे,

बनकर लहू हम तेरी रग-रग में बहेंगे,

चाहे जितने भी दूर हम क्यों न रहें,

हर सुबह सबसे पहले हम ‘गुड मॉर्निंग’ कहेंगे।

8) खिलते हुए फूलों से खुशबू आए,

सूरज की किरणों से रोशनी आए,

जब भी खोलो आप अपनी आँखें,

सामने बस खुशियों का नजारा आए।

9) हर सुबह आपकी मुस्कुराती रहे,

हर जिंदगी आपकी गुनगुनाती रहे,

मिले आपको दुनिया की हर खुशी,

और वक्त के साथ आपकी कामयाबी बढ़ती रहे।

10) तेरी दुनिया में कोई गम न हो,

तेरी खुशियां कभी कम न हों,

ऐ खुदा, मेरे दोस्तों को ऐसी सुबह देना,

जिसकी हर शुरुआत में खुशियों का मौसम हो।

11) रात गुजरी फिर महकती सुबह आई,

दिल धड़का फिर तुम्हारी याद आई,

आंखों ने महसूस किया उस हवा को,

जो तुम्हें छूकर हमारे पास आई।

12) सुबह की किरणें नई उम्मीद लाती हैं,

बीते कल की कड़वाहट को भुलाती हैं,

उठो और कदम बढ़ाओ अपनी मंजिल की तरफ,

ये हवाएं तुम्हें तुम्हारी जीत का रास्ता दिखाती हैं।

13) हर नई सुबह एक नया सवेरा लाती है,

जिंदगी जीने का एक नया सलीका सिखाती है,

मत बैठो उदास होकर ऐ मुसाफिर,

कड़ी मेहनत ही तुम्हें तुम्हारी मंजिल तक पहुंचाती है।

14) सूरज निकलने का वक्त हो गया है,

फूलों के खिलने का वक्त हो गया है,

जागो ऐ दोस्त अपनी मीठी नींद से,

क्योंकि सपनों को सच करने का वक्त हो गया है।

15) कलियों के खिलने के साथ एक प्यारे अहसास के साथ,

एक नए विश्वास के साथ आपका दिन शुरू हो,

एक मीठी सी मुस्कान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN