Home LIFESTYLE NEWS HINDI गणपति बप्पा को चढ़ाए हुए फूलों का स्मार्ट तरीकों से करें यूज,...

गणपति बप्पा को चढ़ाए हुए फूलों का स्मार्ट तरीकों से करें यूज, देखिए क्रिएटिव आइडियाज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गणेशोत्सव के दौरान जो लोग अपने घर पर गणपति बप्पा को स्थापित करते हैं वह उन्हें रोजाना नई फूल माला चढ़ाते हैं। ऐसे में पुरानी फूल माला को आप कुछ बेहतरीन तरीकों से यूज कर सकते हैं। यहां देखिए बप्पा को चढ़ाए फूलों को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करने के क्रिएटिव आइडियाज।

गणेशोत्सव के दौरान ज्यादातर लोग अपने घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं और बड़े ही भक्तिभाव के साथ रोजाना उनकी पूजा करते हैं। इस दौरान बप्पा को लोग रोजाना नए फूलों की माला चढ़ाते हैं। ऐसे में जो पहले से बप्पा को माला चढ़ाई होती है उसे फेंकने के लिए रख देते हैं। लेकिन मन में हमेशा एक सवाल चलता रहता है कि क्या वाकई ऐसा करना सही है? क्योंकि माला बप्पा का चढ़ाई हुई होती है इसलिए मन में अलग-अलग तरह के भाव आते हैं। अगर आप पुरानी माला को फेंकने में संकोच करते हैं तो यहां बताए गए तरीकों से फूलों की माला को इस्तेमाल करने के लिए क्रिएटिव आइडियाज देखें।

भगवान गणेश को चढ़ाए हुए फूलों की माला को इस्तेमाल करने के लिए क्रिएटिव आइडियाज

1) सूखें फूलों की सजवट

फूलों को सुखाकर उनकी खूबसूरती को बनाए रखने का एक आसान तरीका है। इसके लिए माला को सूखी जगह पर उल्टा लटकाकर हवा में सुखाएं। जब माला के फूल अच्छी तरह से सूख जाएं तो इनसे सूखे फूलों का एक सुंदर अरेंजमेंट बनाएं या फिर इनसे कोई माला बनाएं। ये सूखे फूलों की सजावट काफी सुंदर लगती है और कई दिनों तक इनका इस्तामाल किया जा सकता है। अगर आपके पास माला को सुखाने का समय नहीं है या आप बहुत दिनों तक इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो आप डिहाइड्रेटर या ओवन का इस्तेमाल करके इन्हें सुखा सकते हैं।

2) गार्डनिंग में आएंगे काम

अगर आपको गार्डनिंग पसंद है, तो आपके मुरझाए हुए फूल काम आ सकते हैं। मिट्टी की क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए आप इन फोलो को अपने कम्पोस्ट के ढेर में डाल दें। गेंदे और गुलाब जैसे फूल आसानी से सड़-गल जाते हैं और ज़रूरी पोषक तत्व देते हैं। अगर गेंदे के फूल हैं तो उन्हें आप अपने गार्डन में जमीन या गमले पर फैला दें। कुछ ही दिनों में गेंदे के फूल आने लगेंगे।

3) धूप कप

पुराने फूलों का इस्तेमाल करके धूप कप भी बना सकते हैं। बस इसके लिए आपको पूलों को अच्छी तरह से सुखाकर उनका पाउडर बनाना होगा। फिर इन फूलों के पाउडर को कपूर, लोबान जैसी चीजों के साथ मिलाकर एक मिक्स तैयार करें। अब इस मिक्स को ट्रे में या फिर हाथों से कप की शेप देते हुए सेट करें। सूखने के बाद इन्हें कपूर डालकर जलाएं।

4) गुलाब का पानी

गुलाब के फूलों की माला का इस्तेमाल आप रोज वॉटर बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गुलाब के फूलों को छांटकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें। फिर इन्हें पानी में कुछ देर के लिए उबाल लें। अच्छी तरह से उबलने के बाद इस पानी को छानें और फिर एक बोतल में डाल लें। इस पानी को कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन केयर में इसे रोज वॉटर की जगह पर लगाएं। इसके अलावा एसेंशियल ऑयल्स मिलाकर इसे रूम फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5) गुलकंद बनाएं

गुलाब के फूलों से गुलकंद बनाया जा सकता है। घर पर बने फ्रेश गुलकंद का स्वाद अलग ही होता है। फूलों को धोकर सुखाने के बाद पिसी चीनी के साथ मिलाएं। इसे हाथों से अच्छी तरह से मैश करें। जब इसका रस निकलने लगे तो इसमें इलायची डालें और फिर एक जार में भरकर कुछ दिन के लिए धूप में रख दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN