Home rss business hindi TikTok ने बदली किस्मत, AI ने बढ़ाया साम्राज्य…चीन का ये शख्स बना...

TikTok ने बदली किस्मत, AI ने बढ़ाया साम्राज्य…चीन का ये शख्स बना एशिया का सबसे अमीर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

TikTok ऐप को डेवलप करने वाली चाइनीज कंपनी ByteDance के फाउंडर झांग यिमिंग (Zhang Yiming) ने एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा बदलाव किया है। ब्लूमबर्ग (Bloomberg) की रिपोर्ट के मुताबिक, झांग यिमिंग (Zhang Yiming) की संपत्ति बढ़कर 105 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। इस क्रम में बढ़ते हुए उन्होंने भारतीय कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) को पीछे छोड़ दिया है। उनकी संपत्ति में हालिया बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण AI (Artificial Intelligence) सेक्टर में तेजी और ByteDance का इस टेक्नोलॉजी में बढ़ता कारोबार बताया जा रहा है। यह बदलाव दिखाता है कि AI से जुड़ी कंपनियां अब दुनिया के बड़े कारोबारियों की संपत्ति पर भी बड़ा असर डाल रही हैं।

इस महीने नेटवर्थ में 12 अरब डॉलर से ज्यादा इजाफा

ब्लूमबर्ग (Bloomberg) के अनुसार 43 वर्षीय झांग यिमिंग (Zhang Yiming) की संपत्ति मार्च 2019 में दर्ज करीब 13 अरब डॉलर से अब कई गुना बढ़ चुकी है। अकेले इस महीने उनकी नेटवर्थ में 12 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह आकलन BlackRock, Fidelity Investments और T. Rowe Price जैसी निवेश कंपनियों की ओर से रिपोर्ट की गई ByteDance की वैल्यूएशन में बदलाव के आधार पर किया गया है। वहीं, गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति जून में करीब 120 अरब डॉलर तक पहुंची थी, लेकिन इसके बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और तेल की बढ़ती कीमतों समेत अन्य बाजार कारकों के बीच इसमें कमी आई।

झांग यिमिंग की संपत्ति का मुख्य आधार?

झांग यिमिंग (Zhang Yiming) की संपत्ति का मुख्य आधार ByteDance है, जिसकी सबसे चर्चित कंपनी TikTok है। TikTok ने दुनिया भर में सोशल मीडिया के सेक्टर में अपनी मजबूत जगह बनाई है। लेकिन, ByteDance अब केवल सोशल मीडिया कंपनी नहीं रह गई है। कंपनी ने Ai सेक्टर में भी तेजी से विस्तार किया है। इसके AI प्रोडक्ट्स में Doubao chatbot और Seedance जैसे वीडियो जेनरेशन टूल शामिल हैं। AI बिजनेस में बढ़ते निवेश और टेक्नोलॉजी की बढ़ती वैल्यू ने Zhang की संपत्ति को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

TikTok को अमेरिका में झेलनी पड़ी चुनौती

झांग यिमिंग (Zhang Yiming) की दौलत में यह उछाल ऐसे समय में आया है, जब TikTok को अमेरिका में लंबे समय तक नियामकीय और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद ByteDance ने AI पर अपना फोकस जारी रखा। Omdia के चीफ एनालिस्ट Lian Jye Su के मुताबिक, Zhang ने कंपनी के AI निवेश पर ध्यान बनाए रखा। उनके अनुसार ByteDance के पास बड़ी मात्रा में सोशल मीडिया डेटा भी है, जिसका इस्तेमाल भविष्य में AI मॉडल विकसित करने में किया जा सकता है।

एशिया के टॉप अरबपतियों में सबसे ऊपर

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक ByteDance एक प्राइवेट कंपनी है, इसलिए Zhang की संपत्ति के आकलन में 10% का रिस्क डिस्काउंट लगाया जाता है। इसके बावजूद उनकी कुल संपत्ति एशिया के टॉप अरबपतियों में सबसे ऊपर पहुंच गई है। झांग (Zhang) पहले से ही चीन के सबसे अमीर व्यक्ति थे और अब उनकी संपत्ति ने उन्हें एशिया के शीर्ष स्थान पर भी पहुंचा दिया है।

झांग यिमिंग (Zhang Yiming) की कहानी टेक्नोलॉजी सेक्टर में संपत्ति के बदलते स्वरूप को भी दिखाती है। रेगुलर एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य कारोबारों से बड़ी संपत्ति बनाने वाले अरबपतियों के साथ अब AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़े कारोबारी भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। चीन में AI रिसर्च और निवेश को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है और अमेरिका के साथ टेक्नोलॉजी की प्रतिस्पर्धा भी जारी है। ऐसे माहौल में ByteDance जैसी कंपनियों का AI विस्तार Zhang Yiming की संपत्ति और एशिया की अरबपति रैंकिंग को आगे भी प्रभावित कर सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN