Home rss world hindi गर्लफ्रेंड को मारा, फिर देश छोड़कर भागा; भारत आने की फिराक में...

गर्लफ्रेंड को मारा, फिर देश छोड़कर भागा; भारत आने की फिराक में पकड़ा गया शख्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जर्मनी में एक भारतीय को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वरुण नाम इस शख्स ने अमेरिका में अपनी 19 वर्षीय गर्लफ्रेंड को मार डाला था। इसके बाद वह जर्मनी चला गया था, जहां से भारत के लिए भागने की फिराक में था।

जर्मनी में एक भारतीय को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वरुण नाम इस शख्स ने अमेरिका में अपनी 19 वर्षीय गर्लफ्रेंड को मार डाला था। इसके बाद वह जर्मनी चला गया था, जहां से भारत के लिए भागने की फिराक में था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या एरिजोना, टस्कन के अपार्टमेंट में अंजाम दी गई। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस और इमरजेंसी क्रू को बुलाया गया। मारी गई युवती का नाम, जूलिसा रूबी सालाजार था। वह एक कॉलेज स्टूडेंट थी।

मां को भेजे थे मैसेज

मौके पर पहुंचे टस्कन फायर डिपार्टमेंट क्रू ने पाया कि सालाजार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि उसे काफी ज्यादा चोटें लगी थीं और उसे लगातार प्रताड़ित किया गया था। जांचकर्ताओं ने उसके बॉयफ्रेंड की पहचान 20 साल के वरुण बचिगरी के रूप में की है और उसे मेन सस्पेक्ट माना गया है। अधिकारियों के मुताबिक सालाजार की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जासूसों को वरुण पर उस वक्त शक हुआ जब उसने सालाजार का फोन और क्रेडिट कार्ड लिया था। इसके बाद उसने सालाजार की मां को ढेरों मैसेज भेजे।

हत्या और अपहरण का केस

इसके आधार पर जांचकर्ताओं ने तय किया कि जिस दिन सालाजार की मौत हुई, वरुण टस्कन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। वहीं, से उसने ह्यूस्टन के लिए फ्लाइट पकड़ी और फिर कनेक्टिंग फ्लाइट से बर्लिन पहुंचा। इसके बाद वह भारत भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और अपहरण का केस दायर करते हुए वारंट जारी किया। इस मामले में संघीय, स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय अथॉरिटीज की भी सहायता ली जा रही है। एरिजोना के अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि जर्मनी पहुंचते ही वरुण को हिरासत में ले लिया जाए।

रूममेट्स ने क्या सुना

बताया जाता है कि सालाजार की रूममेट्स पांच अगस्त को उसके कमरे से चीखने की आवाज सुनी थी। कुछ दिनों के बाद वह मृत पाई गई। जानकारी के मुताबिक रूममेट्स ने सालाजार को मैसेज किया कि वह ठीक है? बताया जाता है कि सालाजार ने जवाब दिया कि वह ठीक है और शोर-शराबा बहस के चलते हो रहा था। जांचकर्ताओं ने यह भी पता लगाया है सालाजार, वरुण के साथ अपना रिश्ता खत्म करने की योजना बना रही थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक उसने पहले भी वरुण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं हुई थी।

हमले का भी मामला

इसके अलावा वरुण काउंटी में एक अलग हमले के मामले का भी सामना कर रहा था। इसमें अदालत के रिकॉर्ड में मई में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज होने का पता चलता है। बताया गया है कि वह एरिजोना यूनिवर्सिटी में पढ़ा था, जहां उसने बिजनेस एनालिटिक्स की पढ़ाई की, लेकिन एक झगड़े के बाद उसे निष्कासित कर दिया गया। हाल ही में उसने अपनी नौकरी भी खो दी थी, जिससे वह किराया नहीं चुका पा रहा था। उनका वीजा स्टेटस खतरे में पड़ गया। वरुण अभी जर्मनी में हिरासत में है और उसे एरिजोना में प्रत्यर्पित किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद उसे पिमा काउंटी वयस्क हिरासत केंद्र में दाखिल किया जाएगा और पहली डिग्री की हत्या के आरोप का सामना करना पड़ेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN