Source :- LIVE HINDUSTAN
नया Pixel 11 मॉडल आने से पहले Amazon पर मौजूद Pixel 10 फोन कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा है। फोन लॉन्च प्राइस से सीधे 13000 रुपये सस्ता मिल रहा है। अमेजन इस फोन पर 38,050 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रहा है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Google अपनी नई पिक्सेल 11 सीरीज को 12 अगस्त को होने वाले ‘Made by Google’ इवेंट में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इवेंट में स्टैंडर्ड Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold। कहा जा रहा है कि मेमोरी की कमी के कारण इस बार इन डिवाइस की कीमत ज्यादा हो सकती है। लेकिन नए मॉडल आने से पहले मौजूदा पिक्सेल फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Google Pixel 10 की। फोन भले ही एक साल पुराना है, लेकिन यह दमदार हार्डवेयर से अच्छे-अच्छों को मात देता है। अगर आप पिक्सेल 10 पर विचार करते हैं, तो आपके हजारों रुपये की बचत हो सकती है।
भारत में लॉन्च के समय 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये थी।
बता दें कि पिक्सेल 10 कई बेहतरीन फीचर्स पैक करता है। यह ढेर सारे काम के Gemini AI फीचर्स, भरोसेमंद बैटरी लाइफ और प्रीमियम बिल्ड देता है। इसमें टेंसर G5 चिपसेट और कॉम्पैक्ट 6.3-इंच डिस्प्ले भी है। सस्ता होने से यह कई लोगों के बजट में आ गया है। चलिए Flipkart या Amazon कहां सस्ता मिल रहा है यह फोन…
लॉन्च से सीधे 14,300 रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10

79,999 रुपये में लॉन्च हुआ Google Pixel 10 (12GB रैम + 256GB स्टोरेज) इस समय Amazon पर केवल 66,595 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। यानी यह अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 13,404 रुपये कम में मिल रहा है। इस कीमत में Obsidian कलर वेरिएंट मिल रहा है। इतना बड़ा डिस्काउंट बुरा नहीं है। लेकिन आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं। दरअसल, अमेजन इस फोन पर 38,050 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रहा है। (लेकिन ध्यान रहे कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पूरी तरह से पुराना फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।) दूसरी तरफ, Flipkart पर यही मॉडल 74,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। यानी यहां साफतौर पर देखा जा सकता है कि अमेजन से खरीदने पर आपको काफी फायदा हो सकता है।
यहां से खरीदें
Google Pixel 10 की खासियत
गूगल पिक्सेल 10 में 6.3 इंच का OLED सुपर एक्टुआ डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन टेंसर G5 चिपसेट और टाइटन M2 सिक्योरिटी चिप से लैस है। यह फोन Gemini को सपोर्ट करता है और मटीरियल यू एक्सप्रेसिव डिजाइन सिस्टम प्रदान करता है। पिक्सेल 10 के रियर में 48-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 5x जूम सपोर्ट वाला 10.8-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा और 13-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए 10.5-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। पिक्सेल 10 में 4970mAh की बैटरी दी है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 15W तक Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
आप Amazon पर सस्ते मिल रहे इन Google Pixel फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं:
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

