Source :- LIVE HINDUSTAN
Jio का 200 रुपये का OTT पास
जियो का यह ओटीटी पास 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 30GB डेटा मिलता है। ध्यान रहे कि यह एक डेटा पैक है इसलिए इसमें कॉलिंग बेनिफिट शामिल नहीं है। इस पैक में अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 15 OTT सब्सक्रिप्शन, 1000 से ज्यादा फ्री TV चैनल्स और मूवी टिकट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। प्लान में यूट्यूब प्रीमियम, प्राइम वीडियो मोबाइल, जियोहॉटस्टार के अलावा सोनीलिव, जी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, सनNXT, फैनकोड, होइचोई, चौपाल, प्लैनेट मराठी, कांचा लन्नका, टाइम्सप्ले और तरंग प्लस का एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में Cinepolis ऑफर भी शामिल है, जिसके तहत मूवी टिकट पर 150 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


