Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार गुल्लू ने किए अपनी शादी के बारे में शॉकिंग खुलासे, हक्के-बक्के रह...

गुल्लू ने किए अपनी शादी के बारे में शॉकिंग खुलासे, हक्के-बक्के रह गए काजी तौकीर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/GulluT_1790143634358_4f7v_1790143649205_jLq4_c13cb9c2-ebda-4025-8e0a-59dff7b289c7_kuS2.jpg

गुल्लू ने बताया कि उनकी शादी जब टूटी तो उनके परिवार ने उनसे बात करना बंद कर दिया था। वजह यह थी कि परिवार नहीं चाहता था कि वह तलाक लें।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में कुशाल तंवर उर्फ ‘गुल्लू’ लोगों को काफी एंटरटेन कर रहे हैं। हरियाणा बेस्ड मॉडल शो में एंट्री के साथ ही कनिका मान को इंप्रेस करने की कोशिश में लग गए थे, लेकिन अब उन्होंने अपना फोकस लव गिल की तरफ शिफ्ट किया है। बिग बॉस हाउस में ज्यादातर वक्त हंसी मजाक करते नजर आने वाले गुल्लू ने हाल ही में अपनी लाइफ के उस फेज के बारे में बात की, जब वह डिप्रेशन से गुजर रहे थे। काजी तौकीर के साथ बातचीत में गुल्लू ने बताया कि उनकी पहले शादी हो चुकी है और कुछ ही महीने बाद तलाक हो गया था।

4-5 महीने में टूट गई थी शादी

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में गुल्लू ने काजी के साथ बातचीत में कहा, “मेरा तलाक हुआ था।” गुल्लू ने अपने उस फेज के बारे में बताया जो ब्रेकअप से कहीं ज्यादा मुश्किल था। गुल्लू की शादी के बारे में जानकर काजी शॉक्ड थे। जब काजी ने पूछा कि क्या वाकई उनकी शादी हो चुकी है? तब गुल्लू ने बताया कि साल 2024 में उनका तलाक हुआ था। गुल्लू ने बताया, “यह बहुत डिप्रेशन वाला फेज था। मैं सिर्फ 4-5 महीने के लिए शादीशुदा था। हर किसी को लगा कि यह गलत है, मैं कोशिश करता रहा, लेकिन फिर मेरी समझ में आया कि यह सब काम नहीं कर रहा है। हमारी तरफ से शादी में जल्दबाजी की गई थी, और मुझे मेरे परिवार की वजह से शादी करनी पड़ी थी।”

शूट के दौरान लीक हुईं तस्वीरें

गुल्लू ने काजी के साथ बातचीत में बताया कि उतने खराब वक्त में भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। वह यह मानकर चल रहे थे कि वक्त के साथ आगे जिंदगी बेहतर हो जाएगी। इसलिए उन्होंने अपने काम पर फोकस करने का फैसला किया। एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए गुल्लू ने बताया कि उनके तलाक की प्रक्रियाएं उस वक्त हुई थीं जब वह रोडीज XX की शूटिंग कर रहे थे। वह गोवा में अपने रोडीज गैंग के साथ थे, जब किसी ने उनकी शादी की तस्वीरें लीक कर दीं। गुल्लू ने बताया कि उनका परिवार कभी नहीं चाहता था कि वह तलाक लें।

साल भर नहीं की परिवार ने बात

गुल्लू ने बताया, “एक झगड़ा भी हुआ था, जिसमें मैं तलाक लेना चाहता था, और मेरा परिवार इसके पूरी तरह खिलाफ था। उस वक्त मेरा परिवार मुझसे पूरी तरह कट गया था। यह पूरा मामला शांत होने में करीब एक साल का वक्त लग गया। मुझ पर इसका बहुत खराब असर पड़ा था, लेकिन आखिरकार अब मैं इस सबसे उबर चुका हूं।” बिग बॉस 20 में अभी तक हंसते मुस्कुराते नजर आए गुल्लू के एक के बाद एक खुलासों ने न सिर्फ काजी तौकीर बल्कि ऑडियंस को भी हिलाकर रख दिया। बता दें कि कुशाल तंवर ने रोडीज डबल क्रॉस और स्प्लिट्सविला 16 में पार्टिसिपेट किया था। इसके अलावा वह ‘मां हैं ना’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN