Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Video: इंसान धोखेबाज होते हैं, जानवरों…; गोविंदा और रानी को गणपति दरबार...

Video: इंसान धोखेबाज होते हैं, जानवरों…; गोविंदा और रानी को गणपति दरबार में साथ देख भड़कीं सुनीता

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/sunita_govinda_1790144919032_NKiT_1790144924893_1YFF_c3563c93-c391-4288-9b55-7b6804b0812d_AYa3.png

Sunita Ahuja and Govinda: मंगलवार को गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। बुधवार सुनिता आहूजा ने कहा, जानवरों से प्यार करो।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, मंगलवार को गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार साथ में मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके ठीक अगले ही दिन, यानी बुधवार को सुनीता आहूजा ने पपराजी के सामने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा।

सुनीता आहूजा का छलका दर्द

पति गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देख सुनीता आहूजा भड़क गईं। सुनीता आहूजा ने कहा, ‘इंसान लोगों को जितना भी प्यार करो मतलब नहीं है। धोखा ही देते हैं। जानवरों को प्यार करो। देखो हमेशा चिपके रहते हैं। जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। धोखेबाज होते हैं इंसान।’

यहां देखिए सुनीता आहूजा का वीडियो

कोमल रानी स्वर्णकार की मांग में लगा था सिंदूर

मंगलवार के दिन गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के कई सारे वीडियोज समाने आए। एक वीडियो में कोमल रानी स्वर्णकार की मांग मे सिंदूर लगा भी नजर आया। ऐसे में लोग भड़क गए। हालांकि, बाद में जब पूरा वीडिया सामने आया तो पता चला कि बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए जब कोमल रानी स्वर्णकार ने अपना माथा टेका तब बप्पा के चरणों में लगा सिंदूर उनके सिर पर लग गया।

यहां देखिए गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार का वीडियो

गोविंदा और सुनीता आहूजा का विवाद

गोविंदा की पर्सनल लाइफ इन दिनों चर्चा में है। उनका नाम नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, गोविंदा या कोमल, दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

गोविंदा और कोमल के साथ नजर आने के बाद सुनीता आहूजा ने भी इस मामले पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी थी। अगस्त में सुनीता ने सवाल उठाए थे और कहा था, ‘बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको। दिमाग खराब हो गया है उसका।’

इसके बाद राखी सावंत के साथ फोन पर हुई बातचीत में सुनीता ने दावा किया कि गोविंदा और रानी शादी करने की योजना बना रहे थे इसलिए उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ली। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि गोविंदा और सुनीता अपने मतभेदों को सुलझा लेंगे।

मामला बढ़ने के बाद गोविंदा की ओर से कोर्ट मैरिज से जुड़ी कथित झूठी रिपोर्टों को लेकर कानूनी चेतावनी भी जारी की गई। इसमें मानहानि करने वाली सामग्री, डीपफेक और लोगों को गुमराह करने वाले कंटेंट के खिलाफ चेतावनी दी गई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN