Home - गेमर्स की मौज! खास लिक्विड कूलिंग सिस्टम, 6500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के...

गेमर्स की मौज! खास लिक्विड कूलिंग सिस्टम, 6500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ 27 अक्टूबर आ रहा Infinix का धांसू फोन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Infinix GT 50 Pro भारत में 27 अक्टूबर 2026 को दस्तक देने वाला है। इस गेमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। फोन में HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम मिलेगा जो फोन को गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने नहीं देगा।

टेक कंपनी Infinix गेमिंग के लिए एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का नया गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro भारत में 27 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी दे दी है। इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन, MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर और 6500mAh की बैटरी मिलेगी।

इसके अलावा, फोन में कंपनी का खास HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम भी दिया जाएगा, जिसका मकसद गेम खेलते समय फोन की गर्मी को कंट्रोल करने में मदद करना है। इसमें गेम खेलने के दौरान कंट्रोल आसान बनाने के लिए प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स भी दिए जाएंगे। भारत में यह फोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix GT 50 Pro के फीचर्स (लीक)

डिस्प्ले: Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसकी स्क्रीन 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। कंपनी के मुताबिक, इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक होगी। फोन में गेम मोड के दौरान 330Hz तक का टच सैंपलिंग रेट और 2800Hz तक का इंस्टेंट टच भी मिल सकता है। ये फीचर्स स्क्रीन पर टच करने के बाद कमांड को तेजी से पहचानने में मदद कर सकते हैं। फास्ट एक्शन वाले गेम्स में इसका फायदा मिल सकता है।

प्रोसेसर: Infinix GT 50 Pro में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन कुछ सपोर्टेड गेम्स में 144fps तक का गेमिंग अनुभव दे सकता है।

खास कूलिंग सिस्टम: Infinix GT 50 Pro की सबसे खास खूबियों में HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम शामिल है। इस सिस्टम का मकसद फोन के अंदर पैदा होने वाली गर्मी को फैलाने और कंट्रोल करने में मदद करना है। फोन के पिछले हिस्से में कूलिंग चैनल भी दिखाई देंगे, जो इसके डिजाइन को अलग लुक देते हैं। हालांकि, कूलिंग सिस्टम होने का मतलब यह नहीं है कि फोन कभी गर्म नहीं होगा।

खास गेमिंग फीचर भी: Infinix GT 50 Pro में प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स भी दिए जाएंगे। ये फोन के किनारों पर मौजूद ऐसे कंट्रोल हैं, जिनकी मदद से गेम में कुछ कमांड देना आसान हो सकता है। कंपनी के मुताबिक, इन ट्रिगर्स में चार तरह के इनपुट मोड होंगे। इनमें हल्का दबाना, जोर से दबाना, बाईं ओर स्वाइप करना और दाईं ओर स्वाइप करना शामिल है। इसके अलावा, यूजर्स को 10 प्रेशर लेवल मिलेंगे। इन कंट्रोल की मदद से सपोर्टेड गेम्स में कुछ एक्शन को जल्दी पूरा किया जा सकता है। इससे स्क्रीन पर बार-बार टच करने की जरूरत कम हो सकती है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग: बैटरी के मामले में भी Infinix GT 50 Pro फोन में 6500mAh की बैटरी मिलेगी। चार्जिंग के लिए फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, यह 30W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। फोन में Infinix का GT MagCharge Cooler 2.0 एक्सेसरी भी बॉक्स में दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, भारत में मिलने वाले पैकेज में यह मैग्नेटिक कूलिंग एक्सेसरी शामिल होगी।

कैमरे: कैमरा की बात करें तो Infinix GT 50 Pro के ग्लोबल मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

दो कलर ऑप्शन में आएगा फोन

Infinix GT 50 Pro भारत में Black Abyss और Red Blaze कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन को गेमिंग-सेंटर डिजाइन दिया है, जिसमें पीछे की ओर कूलिंग चैनल दिखाई देते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN