Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/13/1200x900/govinda_komal_rani_1794553367510_4fhB_1794553371453_dgUF_34c94618-9b35-43a9-80b4-d4675f3fde81_8TAo.pngगोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही एक बार फिर गोविंदा और कोमल के अफेयर की चर्चाओं ने तूल पकड़ लिया है।
पिछले कुछ वक्त से गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी के कथित अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुनीता आहूजा भी अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा चुकी हैं। हालांकि, गोविंदा और कोमल, दोनों ने ही कहा है कि वो फिल्म साथ में कर रहे हैं, इसलिए साथ में नजर आते हैं। अब कोमल रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसके बाद इन दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।
कोमल रानी ने गोविंदा संग शेयर की तस्वीरें
कोमल रानी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें गोविंदा सूट-पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं, कोमल रानी हल्के पर्पल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। कोमल ने जो पहली तस्वीर शेयर की है उसमें गोविंदा कोमल के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में गोविंदा कोमल के पेट पर हाथ रखे हैं और दोनों लोग हंसते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में कोमल रानी गोविंदा की बाहों में नजर आ रही हैं। आखिरी तस्वीर में गोविंदा कोमल का हाथ पकड़े खड़े हैं।
ये भी पढ़ें: ‘हम हिंदू हैं, यहां तलाक नहीं होता…’, कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर के आरोपों पर खुलकर बोले गोविंदा
तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स बोले- आपकी हिम्मत को सलाम
कोमल रानी ने अपने कैप्शन में साफ किया है कि ये तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म रूपा से ली गई हैं। हालांकि, इसके बाद भी लोग कमेंट में दोनों की जोड़ी सलामत रहने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत जोड़ी है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- प्री-वेडिंग शूट लग रहा है। एक ने कहा- सुनीता मैम आती ही होंगी। एक ने कहा- फिल्म प्रमोशन के नाम पर असली मैसेज दे दिया है। एक ने लिखा- भाई सलाम है आपकी हिम्मत को। पब्लिक की गालियों से भी डर नहीं लगता है। वहीं, बहुत सारे यूजर्स ने लिखा- आपकी ये फिल्म कभी रिलीज भी होगी? कब से बन रही है।
ये भी देखें: ‘पति चोर’, ‘गोल्ड डिगर’, राखी सावंत का कोमल रानी पर फूटा गुस्सा, बोलीं- मैं सुनीता नहीं हूं…
गोविंदा के कमबैक को लेकर खुश हैं फैंस
इस पोस्ट पर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नेगेटिव कमेंट किए हैं। वहीं, कुछ कमेंट्स वाकई गोविंदा के पक्ष में नजर आए। एक ने लिखा- अच्छा लगेगा गोविंदा का कमबैक होगा तो। एक ने लिखा- गोविंदा को भारतीय दर्शक देखना चाहते हैं। ये फिल्म अच्छा करेगी।
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में दरार
बता दें, गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच पिछले कुछ वक्त से अनबन की खबरें आती रही हैं। सुनीता आहूजा भी कई बार अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए गोविंदा पर निशाना साध चुकी हैं। न सिर्फ गोविंदा पर बल्कि सुनीता कोमल रानी पर भी निशाना साध चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर कोमल रानी स्वर्णकार ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘जो पति को जान से मारने की कोशिश…’
जब गोविंदा के साथ बप्पा के दर्शन करने गई थीं कोमल रानी
गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर उस वक्त सबसे ज्यादा सवाल उठे थे जब वो एक्टर के साथ लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियो उस वक्त वायरल हुए थे उसमें कोमल रानी की मांग में सिंदूर नजर आया था। इस वजह से कोमल रानी की ट्रोलिंग भी हुई थी। हालांकि, उन तस्वीरों और वीडियो पर सफाई देते हुए कोमल रानी ने कहा था कि जब वो बप्पा के चरणों में आशीर्वाद लेने के लिए झुकीं तो उनके माथे पर सिंदूर लग गया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




