Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/13/1200x900/mausami_chatterjee_1794554651991_E1RB_1794554658582_XNwU_db894647-524f-4f7f-895f-e47557433890_7d9i.pngमौसमी चटर्जी के पति अब इस दुनिया में नहीं रहे। 12 नवंबर के दिन उनका निधन हो गया है। बता दें, जयंत मुखर्जी जाने-माने संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे।
दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया है। जयंत मशहूर गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे। परिवार के लोग और करीबी दोस्त उन्हें प्यार से ‘बाबू’ बुलाते थे। लाइमलाइट से दूर रहने वाले जयंत कैमरे के सामने आने के बजाय पर्दे के पीछे काम करना पसंद करते थे। वे फिल्म और टेलीविजन के कई प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे थे।
इन फिल्मों को किया था प्रोड्यूस
जयंत मुखर्जी ने ‘मजाक’ (1975) और ‘दो लड़के दोनों कड़के’ (1979) जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। फिल्मों के अलावा वे टेलीविजन इंडस्ट्री में भी सक्रिय थे। साल 1992 में प्रसारित हुए टीवी सीरियल ‘तलाश’ के प्रोडक्शन से भी वे जुड़े थे।
मौसमी चटर्जी के परिवार में अब कौन-कौन हैं?
मौसमी चटर्जी और जयंत मुखर्जी की शादी 1972 में हुई थी। तब मौसमी सिर्फ 15 साल की थीं। शादी के बाद मौसमी चटर्जी ने दो बेटियां को जन्म दिया- पायल और मेधा। दिसंबर 2019 में उनकी बड़ी बेटी पायल का निधन हो गया था। अब पति के निधन के बाद मौसमी के परिवार में उनकी छोटी बेटी मेधा हैं।
कैसे हुआ था पायल का निधन?
पायल बचपन से ही टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित थीं। साल 2010 में उनकी शादी बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से हुई थी। समय के साथ उनकी तबीयत बिगड़ती गई और 2018 में वे कोमा में चली गईं। दिसंबर 2019 में उनका निधन हो गया। पायल की बीमारी के दौरान उनकी देखभाल को लेकर परिवार में विवाद भी हुआ था। मौसमी चटर्जी ने बेटी की देखभाल का अधिकार पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने पायल के पति और ससुराल वालों पर इलाज में लापरवाही बरतने और मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं करने के आरोप लगाए थे।
किन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं मौसमी चटर्जी?
मौसमी चटर्जी की बात करें तो उनका नाम हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। उनकी पहली बंगाली फिल्म ‘बालिका बधू’ थी। इसके बाद उन्होंने ‘अनुराग’, ‘नैना’, ‘कच्चे धागे’, ‘बेनाम’, ‘हमशक्ल’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी फिल्मों में काम किया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




